एक्सप्लोरर

क्या लॉकडाउन में JIO दे रहा है फ्री इंटरनेट? वायरल मैसेज से जुड़ी सच्चाई जानिए

रिलायंस जियो को लेकर एक मैसेज वायरल हो रहा है.इस मैसज में जियो की ओर से फ्री इंटरनेट दिए जाने के बारे में बताया जा रहा है.

मुंबई: दुनिया भर में कोरोना संक्रमण की समस्या और देश मे लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज फॉर्वर्ड हो रहे हैं. कोई कोरोना से जुड़ी जानकारी फॉर्वर्ड कर रहा तो कोई अफवाह फैला रहा है. उन लोगों की कमी भी नहीं है जो इस महामारी का फायदा उठाकर लोगों को ठगने में लगे हैं. सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरान लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं. देश की नामी कंपनी रिलायंस भी लोगों के लिए राहत और मदद कार्य लगातार कर रही है. इसी का फायदा उठाकर WhatsApp पर एक मैसेज फैलाया जा रहा है जिसमें लिखा है, "Jio का एलान Covid-19, 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से जियो अपने सभी यूजर्स को फ्री में इन्टरनेट दे रहा है जिससे आप घर बैठे अपना काम कर सकें. मैंने फ्री रिचार्ज पाया, आप भी कर सकते हो और एक लिंक भी दिया गया है.'' साथ ही लिखा है, '' कृपया ध्यान दें, अगर आपके पास जियो की सिम नहीं है तो आप अपने किसी दोस्त या किसी घर के किसी भी जिओ सिम को रिचार्ज कर सकते हो. यह ऑफर केवल 14 अप्रैल 2020 तक ही सीमित है." क्या लॉकडाउन में JIO दे रहा है फ्री इंटरनेट? वायरल मैसेज से जुड़ी सच्चाई जानिए एबीपी न्यूज़ ने इस वायरल हो रहे मैसेज की पड़ताल की तो सबसे पहले दिए गए लिंक की जांच की. लिंक खोलते ही यह साफ हो गया कि यह रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है और इसे जिओ कंपनी के वेबसाइट की तरह दिखाने की कोशिश की गई है. हमने इस मैसेज के बारे में रिलायंस जियो के प्रवक्ता से बातचीत की और जिओ ने वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई सामने ला दी. रिलायंस जियो के प्रवक्ता के मुताबिक, '' रिलायंस जिओ समय-समय पर अपने ग्राहकों को SMS और संचार के अन्य माध्यमों के जरिए झूठ और गुमराह करने वाले वेबसाइट द्वारा किए जा रहे दावे के जाल में आने से बचने का निर्देश देता है. जिओ कंपनी द्वारा लॉकडाउन के दौरान फ्री इंटरनेट देने की जानकारी ना केवल गलत है बल्कि गुमराह करने वाली है. हम अपने ग्राहकों से निवेदन करते हैं कि आप या आपके माध्यम से कोई भी इस झूठे प्रोपेगेंडा का शिकार ना बने.'' एबीपी न्यूज़ भी आपसे अपील करता है, '' इस तरह के फर्जी वेबसाइट के लिंक को क्लिक कर अपनी जानकारी साझा करना आपको ऑनलाइन ठगी का शिकार बना सकता है इसलिए ऐसे झूठे और अफवाह फैलाने वाले वायरल मैसेज पर ना विश्वास करें और ना ही आगे फॉर्वर्ड करें. ''

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन
RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget