एक्सप्लोरर

1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम

अगर आप भी अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान हैं तो 1 नवंबर से आपके मोबाइल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब फोन बजते ही कॉलर की असली नाम स्क्रीन पर दिखेगा. जान लें पूरी खबर.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 1 नवंबर से कॉल करने वाले का असली नाम दिखेगा।
  • दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को यह आदेश दिया।
  • यह KYC आधारित प्रणाली स्पैम कॉल पर अंकुश लगाएगी।
  • ट्रूकॉलर से बेहतर, यह जानकारी सीधे नेटवर्क से मिलेगी।

अगर आप भी दिनभर आने वाली अनजान और फर्जी स्पैम कॉल्स से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर है. 1 नवंबर से देशभर में मोबाइल कॉलिंग से जुड़ा एक बड़ा नियम लागू होने जा रहा है. दूरसंचार विभाग यानी Department of Telecommunications ने रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों को कॉलर नेम प्रेजेंटेशन यानी CNAP सिस्टम लागू करने का आदेश दिया है.

इस नए नियम के शुरू होने के बाद जब भी आपके फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी तो मोबाइल स्क्रीन पर नंबर के साथ-साथ कॉल करने वाले व्यक्ति का असली नाम भी अपने आप दिखाई देगा. अब तक लोगों को अनजान नंबर की पहचान करने के लिए Truecaller जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन 1 नवंबर से यह सुविधा सीधे आपके टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए बिना किसी ऐप और इंटरनेट के डिफॉल्ट तौर मिलने लगेगी जिससे हर मोबाइल यूजर को बड़ा फायदा होगा.

जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को सरकार का निर्देश

दिनों-दिन बढ़ती Spam कॉल्स और Online ठगी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए दूरसंचार विभाग और TRAI पिछले काफी समय से इस नई तकनीक पर काम कर रहे थे. अब सरकार ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि 1 नवंबर तक इस कॉलर ID सिस्टम को पूरी तरह से लागू कर दिया जाए. इसके लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों ने पहले ही अलग-अलग टेलीकॉम सर्कल्स में इसका सफल ट्रायल पूरा कर लिया है. 

यह नया CNAP सिस्टम पूरी तरह से SIM कार्ड की KYC पर आधारित होगा. आसान शब्दों में कहें तो जब कोई व्यक्ति नया SIM कार्ड खरीदते समय अपना आधार कार्ड या कोई और सरकारी पहचान पत्र जमा करता है तो उस फॉर्म में दर्ज असली नाम ही टेलीकॉम डेटाबेस में सेव होता है. अब जब भी वह व्यक्ति किसी को कॉल करेगा तो नेटवर्क ऑपरेटर की तरफ से वही KYC वाला असली नाम रिसीव करने वाले की स्क्रीन पर फ्लैश किया जाएगा. 


1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम

Truecaller जैसे ऐप्स से कितना अलगहोगा यह सिस्टम

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि जब पहले से कॉलर ID ऐप्स मौजूद हैं तो इस सरकारी नियम की क्या जरूरत पड़ी. दरअसल ट्रूकॉलर जैसे ऐप्स क्राउड-सोर्सिंग डेटा पर काम करते हैं यानी लोग किसी नंबर को जिस नाम से अपने फोन में सेव करते हैं और जिसे यूजर अपनी प्रोफाइल में लिखता है वही दूसरों को दिखता है. इसी वजह से ठग आसानी से अपना नाम बदलकर खुद को बैंक अधिकारी और पुलिसकर्मी बता देते हैं. 

इसके अलावा इन ऐप्स को चलाने के लिए फोन में Internet होना जरूरी होता है और प्राइवेसी का खतरा भी बना रहता है. वहीं सरकार का नया CNAP सिस्टम एकदम सर्टिफाइड और सेफ होगा क्योंकि इसमें नाम सीधे सरकारी ID कार्ड के रिकॉर्ड से आएगा. इसके लिए न तो किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत होगी और न ही मोबाइल डेटा ऑन रखने की. 


1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम

यह भी पढ़ें: दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स

Spam कॉल्स और Cyber ठगी पर लगेगी लगाम

इस नए नियम का सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को Cyber Crime और अनचाही प्रमोशनल कॉल्स से बचने में मिलेगा. पिछले कुछ समय में देश में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लोन ऑफर, केवाईसी अपडेट और कस्टम अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले तेजी से बढ़े हैं. साइबर ठग अनजान नंबरों से कॉल करके लोगों को डराते हैं और उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं. 

अब 1 नवंबर से जब कॉल आते ही स्क्रीन पर सिम मालिक का असली नाम साफ दिखाई देगा, तो फर्जी पहचान बताकर धोखा देना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. इसके साथ ही टेलीमार्केटिंग कंपनियों और स्पैम कॉलर्स की पहचान भी फोन उठाने से पहले ही हो जाएगी, जिससे यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें कॉल रिसीव करनी है या नहीं. हालांकि आपको बता दें जिन लोगों ने सरकारी अनुमति के तहत अपनी पहचान गोपनीय रखने यानी CLIR की सुविधा ले रखी है केवल उन्हें ही इस नियम से छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget