एक्सप्लोरर

जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल

जापान ने उंगली के पोर से भी छोटा महज 18 ग्राम का एक ऐसा कैमरा लाॅन्च किया है. जिसे आप गले में स्टाइलिश पेंडेंट की तरह पहन सकते हैं. आखिर कैसे काम करता है यह छोटा सा कैमरा और कितनी है इसकी कीमत? जानिए.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • Pieni M में स्क्रीन, रेट्रो तस्वीरों के लिए उपयुक्त है।

टेक्नोलॉजी के मामले में जापान का कोई मुकाबला नहीं है और वहां की कंपनियां आए दिन ऐसे अनोखे गैजेट्स बनाती रहती हैं. जो पूरी दुनिया को हैरान कर देते हैं. हाल ही में जापान की मशहूर फोटोग्राफी कंपनी Kenko Tokina ने  Kenko Pieni II औ Pieni M नाम से एक सुपर-मिनी डिजिटल कैमरा उतारा है जिसका वजन महज 18 ग्राम है. फिनिश भाषा में Pieni का मतलब ही छोटा होता है. 

यह कैमरा आकार में इतना छोटा और हल्का है कि आप इसे हाथ में पकड़ने के बजाय गले में किसी स्टाइलिश पेंडेंट या चाबी के छल्ले की तरह पहनकर घूम सकते हैं. आज के समय में जब लोग भारी-भरकम DSLR और बड़े स्मार्टफोन रखने से बचना चाहते हैं. ऐसे में यह छोटा सा कंटेंट क्रिएटर्स के बीच काफी पसंद किया जाएगा. दिखने में यह किसी खिलौने जैसा लगता है लेकिन फोटो और वीडियो दोनों रिकॉर्ड कर लेता है. चलिए आपको बताते हैं इसकी और जानकारी. 

महज 18 ग्राम का कैमरा

Kenko Pieni सीरीज के इस मिनी कैमरे की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और क्लासिक रेट्रो लुक है. जो पहली नजर में ही किसी को भी अपनी तरफ खींच लेता है. सिर्फ 18 ग्राम वजन होने की वजह से अगर आप इसे साथ में मिलने वाली नेक स्ट्रैप से गले में लटकाते हैं तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपने कोई कैमरा पहन रखा है. इसके Pieni M मॉडल में कंपनी ने पीछे की तरफ एक छोटी सी कलर एलसीडी स्क्रीन भी दी है.

जिससे आप तुरंत यह देख सकते हैं कि आप क्या फ्रेम कर रहे हैं और फोटो कैसी आई है. इसमें 1.3 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है जो विंटेज स्टाइल की फोटो क्लिक करने के साथ-साथ आवाज के साथ वीडियो बनाने और वॉयस रिकॉर्ड करने का भी काम करता है. इसके अलावा तस्वीरों को थोड़ा मजेदार लुक देने के लिए इसमें कई In-Built कलर फिल्टर्स भी दिए गए हैं जिससे तुरंत सोशल मीडिया के लिए कूल शॉट्स मिल जाते हैं.


जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल

कैसे काम करता है यह छोटा कैमरा?

अगर आप ट्रैवलिंग का शौक रखते हैं या फिर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे मोमेंट्स को कैद करना पसंद करते हैं. तो यह पेंडेंट जैसा कैमरा काफी काम की चीज है. कई बार सफर के दौरान और भीड़भाड़ वाली जगहों पर बार-बार जेब से फोन निकालना या बड़ा कैमरा संभालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में गले में लटका यह Kenko Pieni कैमरा बस एक बटन दबाते ही ऑन हो जाता है और सामने का नजारा रिकॉर्ड कर लेता है. 

स्टोरेज के लिए इसमें अलग से माइक्रो एसडी कार्ड लगाने का स्लॉट दिया गया है. जिसमें आप अपनी हजारों फोटोज और ढेर सारे वीडियोज Save कर सकते हैं. वहीं बैटरी चार्ज करने और Data ट्रांसफर के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है. आप इसे अपने मोबाइल के चार्जर और पावरबैंक से कहीं भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं और सीधे केबल लगाकर सारा डेटा अपने लैपटॉप में ट्रांसफर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए

क्या है इसकी कीमत?

आजकल जापान से लेकर भारत तक के युवाओं यानी Gen-Z में नब्बे के दशक और शुरुआती 2000 के दौर वाली Lo-Fi और Retro फोटोग्राफी का क्रेज फिर से लौट आया है. आज के महंगे Phones से आने वाली हद से ज्यादा शार्प और एआई वाली तस्वीरों के मुकाबले केनको के इस छोटे कैमरे से आने वाली हल्की दानेदार और नैचुरल फोटोज लोगों को पुरानी यादों का एहसास दिलाती हैं. 


जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल

कंपनी ने इसे Mint, Peach, Orange और Black जैसे कई अट्रैक्टिव रंगों में उतारा है. कीमत की बात करें तो जापान में Kenko Pieni II की कीमत करीब 4880 जापानी येन यानी लगभग 2800 भारतीय रुपये और स्क्रीन वाले Pieni M मॉडल की कीमत करीब 6700 येन यानी लगभग 3800 रुपये रखी गई है. 

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget