एक्सप्लोरर

सर्विस सेंटर में फोन देने से पहले जरूर कर लें ये काम, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी  

Tech Tips: अगर आप अपने स्मार्टफोन को ठीक करवाने के लिए सर्विस सेंटर पर दे रहे हैं तो उससे पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखें. 

आजकल स्मार्टफोन में हमारा सारा डाटा स्टोर है. प्राइवेट फोटो, वीडियो से लेकर बैंकिंग और बिजनेस डिटेल, सब कुछ इस डिवाइस में है. यदि गलती से ये डिवाइस किसी को मिल जाता है तो इसका गलत फायदा उठाया जा सकता है. आज हम आपको ये बताने वाले हैं कि स्मार्टफोन को आपको रिपेयर या सर्विस सेंटर पर देने से पहले क्या कुछ काम करना चाहिए. यदि आपका फोन पूर्ण रूप से डैमेज हो गया है तो तब आप नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो नहीं कर पाएंगे लेकिन यदि आपका फोन काम कर रहा है तो आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद ही अपने फोन को सर्विस सेंटर पर देना चाहिए. अगर आप इन स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो इस डिजिटल युग में आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी और आपका डाटा भी सेफ रहेगा. 

स्टोर पर देने से पहले इन सब बातों का रखें ध्यान

  • मोबाइल फोन को सर्विस सेंटर पर देने से पहले संभव हो तो अपना सारा डाटा इरेज कर दे.  फोन में डाटा न होने से कोई भी इसके साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा. ये प्रैक्टिस उन लोगों को मदद पहुंचाएगी जो अपने फोन को किसी भी मोबाइल आउटलेट पर ठीक करवाने दे देते हैं.
  • अगर आपने अपने मोबाइल फोन में बैंकिंग ऐप्स रखे हैं तो इन्हें डिलीट कर दें. डिलीट करने से पहले अपने पासवर्ड, यूजरनेम आदि किसी सेफ जगह पर लिख ले ताकि आपको कोई परेशानी न हो.
  • अगर आपने नोटपैड में कुछ डेटा सेव किया है जो आपकी प्राइवेसी से जुड़ा हुआ है तो इसे जरूर क्लियर कर दें क्योंकि अक्सर लोग नोटपैड में किसी भी तरह की प्राइवेसी नहीं लगाकर रखते और कोई भी इसे देख सकता है.
  • इस डिजिटल युग में सभी के मोबाइल फोन में सोशल मीडिया अकाउंट और पेमेंट से जुड़े ऐप्स हैं. बेहतर होगा कि आप इनमें डबल पासवर्ड लगाकर रखें.  यदि आप सेफ्टी को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते तो इन्हें भी रिमूव कर सकते हैं. 
  • अपने ईमेल्स और फोटो गैलरी पर भी पासवर्ड लगा कर रखें. संभव हो तो जीमेल अकाउंट को लॉगआउट कर दें क्योंकि जिस तरह फोन का मैसेज बॉक्स हर अकाउंट के लिए रास्ते खोलता है, ठीक उसी तरह जीमेल भी आजकल सारे डिजिटल अकाउंट के लिए चाबी की तरह काम करता है क्योंकि यहीं सारे ओटीपी, पासवर्ड आदि डिटेल्स आई रहती हैं.

ध्यान दें, इन सब स्टेप्स को आपको तब स्ट्रिक्टली फॉलो करने की जरूरत है जब आप अपना मोबाइल फोन किसी भी मोबाइल रिपेयर शॉप पर दे देते हैं. हालांकि अगर आप ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर स्मार्टफोन देते हैं तो यहां एक प्रक्रिया के तहत सारा काम किया जाता है. ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर कस्टमर की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखते हैं और फोन को लेने से पहले इन बातों को बताते भी हैं. 

यह भी पढ़ें:

Google Search बॉक्स में आपने कभी ये सब सर्च किया? फ्री टाइम में आ जाएगा मजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget