एक्सप्लोरर

Jio, Airtel और Vi के 150GB डेटा वाले पोस्टपेड प्लान, फ्री मिलेगा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन

अगर आप डेली ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जियो, वोडाफोन और एयरटेल के प्लान बेस्ट हैं. इन प्लान्स में आपको फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

अगर आप एक ऐसा डेटा प्लान खरीदना चाहते हैं जिसमें ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और ओटीटी ऐप्स की फ्री सब्सक्रिप्शन मिले तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के ऐसे कई प्लान हैं. ये कंपनियां अपने यूजर्स को ऐसे बेस्ट पोस्टपेड प्लान ऑफर कर रही हैं. ऐसे प्लान में आपको 150GB तक डेटा मिल रहा है जिसे आप 200GB तक रोलओवर बेनिफिट के जरिए बढ़ा सकते हैं. इसके साथ ही आपको फ्री कॉलिंग, एसएमएस और ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. आइये जानते हैं तीनों कंपनियों के बेस्ट पोस्टपेड प्लान कौन से हैं.

Jio का पोस्टपेड प्लान- रिलायंस जियो के प्लान मार्केट में सबसे सस्ते हैं. ऐसे में जियो अपने पोस्टपेड प्लान में भी लोगों को कम कीमत पर बेहतरीन सुविधाएं दे रहा है. जियो के 799 रुपये वाले प्लान में आपको 150GB डेटा दिया जा रहा है. साथ ही इस प्लान में 200GB का डेटा रोलओवर बेनिफिट भी मिलता है. इस प्लान में दो ऐड-ऑन कनेक्शन का फायदा भी आप ले सकते हैं. इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलती है. इस प्लान में आपको डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी, नेटफ्लिक्स के साथ ऐमजॉन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.

Airtel का पोस्टपेड प्लान- अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आपको 749 रुपये में बेस्ट पोस्टपेड प्लान मिल जाएगा. इस प्लान में आपको दो ऐड-ऑन कनेक्शन भी मिलेंगे. इसमें से एक फैमिली ऐड-ऑन कनेक्शन और दूसरा आप डेटा ऐड-ऑन कनेरक्शन ले सकते हैं. इस प्लान में 125GB डेटा रोलओवर बेनिफिट के साथ दिया जा रहा है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी. यूजर्स को इसमें ऐमजॉन प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा.

Vodafone Idea का पोस्टपेड प्लान- 150GB डेटा वाले शानदार प्लान आपको वोडाफोन में भी मिल जाएंगे. वोडाफोन अपने यूजर्स को 699 रुपये मंथली रेंटल के हिसाब से शानदार प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में आपको कहीं भी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. ये प्लान सिंगल ऐड-ऑन कनेक्शन के साथ ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान के दूसरे फायदों की बात करें तो इसमें ऐमजॉन प्राइम विडियो, जी5 प्रीमियम और Vi Movies & TV जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget