एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में Starlink के मंथली प्लान देखकर उड़े होश, कीमत देखकर लोग बोले- 200 साल का प्लान लग रहा

Starlink पाकिस्तान में अपनी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है. इससे पहले कंपनी के संभावित प्लान की जानकारी सामने आई है. मंथली प्लान की लागत देखकर एक यूजर ने कहा यह 200 साल का प्लान लग रहा है.

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक पाकिस्तान में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने खुद को पाकिस्तान में रजिस्टर करवा लिया है और अब लाइसेंस मिलने के इंतजार में है. इसी बीच पाकिस्तान में स्टारलिंक के संभावित प्लान की जानकारी सामने आई है. इसकी लागत को देखकर कई लोग खुश नहीं है. अगर कोई यूजर बेस प्लान भी लेता है तो शुरुआत में उसे एक लाख पाकिस्तानी रुपये से अधिक कीमत चुकानी होगी.

इंस्टॉलेशन भी बहुत महंगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर पर इस्तेमाल के लिए स्टारलिंक के प्लान की कीमत प्रति महीने 6,800-28,000 पाकिस्तानी रुपये रह सकती है. इसमें यूजर्स को 50-250Mbps की स्पीड मिलेगी. इसके अलावा स्टारलिंक की सर्विस लेने के लिए जरूरी हार्डवेयर की लागत 97,000 पाकिस्तानी रुपये (भारतीय मुद्रा में लगभग 30,000 रुपये) आएगी. इंस्टॉलेशन के लिए इसमें एक सैटेलाइट डिश और कनेक्शन के लिए एक मॉडम की जरूरत पड़ती है. इतनी कीमत देखकर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह 200 साल का प्लान लग रहा है.

कमर्शियल प्राइसिंग और भी महंगी

कमर्शियल यूज के लिए स्टारलिंक की सर्विस और भी महंगी पड़ेगी. 100-500 Mbps की स्पीड के लिए कमर्शियल यूजर्स को हर महीने 80,000-95,000 पाकिस्तानी रुपये चुकाने होंगे. कमर्शियल यूजर्स के लिए इंस्टॉलेशन भी महंगा पड़ेगा और उन्हें इसके लिए 2.20 लाख पाकिस्तानी रुपये देने पड़ सकते हैं. कंपनी अपने हर प्लान में अनलिमिटेड डेटा देती है.

अन्य देशों में क्या है प्राइसिंग

जाम्बिया में स्टारलिंक की सर्विस सबसे सस्ती है. यहां यूजर को हर महीने का सब्सक्रिप्शन लगभग 2,000 भारतीय रुपये का पड़ता है. अमेरिका में यूजर्स को मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए लगभग 10,000 रुपये, मलेशिया में लगभग 3,800 रुपये, ऑस्ट्रेलिया में लगभग 7,800 रुपये और ऑस्ट्रिया में लगभग 4,700 रुपये चुकाने पड़ते हैं.

भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है स्टारलिंक की सर्विस

भारत में स्टारलिंक की सर्विस जल्द ही शुरू हो सकती है. फिलहाल कंपनी को स्पेक्ट्रम आवंटन की तैयारी चल रही है. इसके इसी महीने पूरा होने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है तो कंपनी फरवरी तक भारत में अपनी सेवाएं लॉन्च कर सकती है. भारत में जियो और एयरटेल भी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करेगी.

ये भी पढ़ें-

YouTube पर आ रहा कमाल का फीचर, ऑटोमैटिक हो जाएगा यह काम, क्रिएटर्स की होगी मौज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह

वीडियोज

Rakhi Sawant की Sunita Ahuja को सलाह, बोलीं- ‘200 करोड़ पर ध्यान दो, सब अपने नाम कर लो’
Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’
Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget