एक्सप्लोरर

₹10,000 से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ 108MP कैमरा और 8GB RAM वाला फोन, फ्री मिलेगा Smartwatch

Best Smartphone under 10000: अगर आप 10,000 रुपये से कम कीमत में 8GB RAM या 108MP कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो आइए हम आपको एक लेटेस्ट फोन का विकल्प बताते हैं, जो आज ही लॉन्च हुआ है.

itel S24: अगर आप बजट रेंज में अच्छे स्पेसिफिकेशन्स वाला एक बढ़िया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आइटेल (itel) ने आपके लिए एक नया विकल्प लॉन्च किया है. आइटेल के इस नए फोन का नाम itel S24 है. दरअसल, कंपनी ने आज भारत में itel S24 स्मार्टफोन और itel T11 Pro TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. ये दोनों अपनी-अपनी कैटेगरी के बजट रेंज सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं. आइए हम आपको इन दोनों प्रॉडक्ट्स की डिटेल्स और कीमत बताते हैं.

itel S24 की डिटेल्स

इस फोन को कंपनी ने अपने पिछले स्मार्टफोन itel S23 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया है. इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से भी कम है, लेकिन इसमें मौजूद स्पेसिफिकेशन्स 15-20 हजार रुपये फोन जितने बेहतरीन हैं. 

डिस्प्ले: इस फोन में एचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच की एलसीडी स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 480 निट्स पीक ब्राइटनेस, पंच-होल नॉच समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं. 

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डुअल कैमरा सपोर्ट दिया गया है, जो टॉप-लेफ्ट में मौजूद एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में फिट किया गया है. इस सेअटप का मुख्य कैमरा सेंसर 108MP के Samsung ISOCELL HM6 लेंस के साथ आता है, जिसके साथ 3x-in सेंसर ज़ूम सपोर्ट दिया गया है. इसमें f/1.6 अपर्चर और EIS सपोर्ट दिया गया है. इस मुख्य कैमरा को सपोर्ट करने के लिए फोन में QVGA डेप्थ सेंसर लेंस भी दिया गया है.

फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के अगले हिस्से में 8MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेंटर्ड पंच होल कटआउट में फिट किया गया है.

बैटरी: इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फोन चार्जिंग के लिए यूज़र्स को इसमें USB Type-C पोर्ट भी मिलता है.

ऑडियो: 3.5mm ऑडियो जैक और DTS स्पीकर्स दिए गए हैं.

अन्य फीचर्स: इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम, 4G, WiFi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth 5.0 जैसे कई अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं.

वजन और कलर्स: इस फोन का वजन 192 ग्राम है. इसे कंपनी ने डाउन वाइट और स्टेरी ब्लैक कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया है.

वेरिएंट, कीमत और बिक्री

इस फोन को कंपनी ने सिर्फ एक वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है और इसे यूज़र्स नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं.

अमजेन पर इस फोन की बिक्री 23 अप्रैल यानी आज से ही शुरू हो चुकी है. वहीं, रिटेल स्टोर्स में फोन की बिक्री अगले हफ्ते से शुरू होगी. इस फोन को खरीदने वाले पहले 500 ग्राहकों को कंपनी itel ICON Smartwatch बिल्कुल मुफ्त दे रही है. 

itel T11 Pro TWS के फीचर्स

आइटेल ने अपने इस नए ईयरबड्स में 13mm bast-boosted drivers, 360 डिग्री सुपर बैस टेक्नोलॉजी, बीट पर फोकस करने के लिए DSP टेक्नोलॉजी, एनवायरमेंट नॉइस कैंसलेशन के लिए क्वॉड माइक समेत कई खास फीचर्स दिए हैं.

कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 40 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं. इसके अलावा कंपनी के मुताबिक इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर यूज़र्स इसका इस्तेमाल 120 मिनट तक कर सकते हैं. इस ईयरबड्स में गेमिंग के लिए 45ms लो लेटेंसी, पसीने से बचाने के लिए IPX5 वाटर रेसिस्टेंट फीचर्स दिए गए हैं.

कंपनी ने इस ईयरबड्स को ऑरा ब्लू और एसी ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने इस ईयरबड्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है और इसे भी अमेज़न के जरिए ही बेचा जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Google Pay और PhonePe को टक्कर देने के लिए Paytm ने लॉन्च किए नए साउंड बॉक्स, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget