एक्सप्लोरर

Instagram पर अपनी पोस्ट को ट्रेंड कराना है आसान, बस अपनाने होंगे कुछ स्टेप्स

देश और दुनिया में इंस्टाग्राम को फोटो और वीडियो पोस्ट करने के लिए जाना जाता है. हर किसी की चाहत यहां ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स और लाइक पाने की होती है.

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हर कोई फेमस होना चाहता है. इस प्लेटफार्म पर हर कोई अपनी पोस्ट को ट्रेंड कराने की हसरत रखता है. देश और दुनिया में इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स हैं. ज्यादा फॉलोअर्स पाने के लिए लोग हर तरह की टेक्निक अपनाते हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट को ट्रेंड कराने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर आप इन ट्रिक्स को अपनाएंगे तो आप आसानी से अपनी पोस्ट की रीच को काफी बढ़ा सकते हैं.

पोस्ट में सही हैशटैग यूज करें

अगर आप अपनी पोस्ट में अच्छे और सही हैशटैग यूज करेंगे तो उसकी रीच काफी बढ़ जाएगी. इस प्लेटफार्म पर हैशटैग का काफी महत्व होता है. हर दिन नए हैशटैग इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करते हैं और लाखों लोग उनके बारे में पोस्ट करते हैं. ऐसे में इंस्टा पर कोई भी फोटो या वीडियो अपलोड करने से पहले ट्रेंडिंग हैशटैग के बारे में जरूर जान लें. इससे आपकी पहुंच बढ़ेगी और फॉलोअर्स भी बढ़ने की संभावना है.

करेंट टॉपिक से सम्बंधित पोस्ट करें

इंस्टाग्राम पर अगर आप वर्तमान में चल रहे मुद्दों पर पोस्ट करेंगे तो उसकी रीच ज्यादा होगी. ज्यादा से ज्यादा लोग उसमें दिलचस्पी लेंगे. अगर उन्हें पसंद आएगी तो वह लाइक और शेयर भी करेंगे. इससे आपके फॉलोअर बढ़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है. अगर आप ज्वलंत मुद्दों से सम्बंधित कंटेंट पोस्ट करेंगे, तो लोग आपकी पोस्ट को पसंद करेंगे.

पोस्ट करने का समय जान लें 

इंस्टाग्राम आपको कुछ ऐसे फीचर्स देता है, जिससे आप जान सकते हैं कि आपकी कौन सी पोस्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया. इंटरनेट पर आप यह भी सर्च कर सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स की संख्या किस समय रहती है. जब आपको यह पता चल जाए कि एक निश्चित समय पर इंस्टा पर सबसे ज्यादा यूजर्स एक्टिव रहते हैं उसी समय आपको पोस्ट अपलोड करनी चाहिए. इससे आपकी पोस्ट से ज्यादा से ज्यादा लोग इंगेज होंगे.

अन्य यूजर्स को करें टैग

आप जिस जगह पर अपना फोटो या वीडियो शूट कर रहे हैं, उस लोकेशन को पोस्ट के साथ टैग करना ना भूलें. इससे आपकी पोस्ट की पहुंच बढ़ेगी और उस जगह के नाम से सर्च करने पर आपकी पोस्ट दिखाई देगी. साथ ही कई सेलिब्रिटी या फेमस लोगों को अगर आप अपनी पोस्ट टैग करेंगे तो आपकी पोस्ट की रीच बढ़ जाएगी. अगर उस सेलिब्रिटी ने आपकी पोस्ट को लाइक कर दिया तो आपकी पोस्ट तुरंत ट्रेंडिंग में आ जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube में बड़ा बदलाव! अब खुद बनाएं Custom Feed, कमेंट्स में GIFs
YouTube में बड़ा बदलाव! अब खुद बनाएं Custom Feed, कमेंट्स में GIFs
स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
 इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
Embed widget