एक्सप्लोरर

कहीं आपकी कॉल रिकॉर्ड तो नहीं हो रही? इस ट्रिक से पता लगाएं

भारत में कॉल रिकॉर्ड को लेकर अभी कोई पुख्ता कानून नहीं है जिससे कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर बैन लगाया जा सके. ऐसे में आपको खुद ही बहुत सतर्क रहने की जरूरत है.

आजकल लोगों की जिंदगी में फोन सबसे कीमती और महत्वपूर्ण डिवाइस बन गया है. फोन में न सिर्फ हमारा जरूरी डेटा सेव रहता है बल्कि फोन कॉल से हम अपनी सभी जरुरी बाते भी करते हैं. ऐसे में अगर कोई आपकी कॉल को रिकॉर्ड कर ले तो इससे आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. बिना इजाज़त के किसी की फोन कॉल रिकॉर्ड करना चोरी करने जैसा अपराध है. ऐसे में आपको कॉल करते वक्त बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. आप ये जान लें कि कहीं कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है. आजकल कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में वॉयस कॉल रिकॉर्ड करने का फीचर होता है. इसके अलावा कुछ लोग प्ले स्टोर से भी ऐसी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. ऐसे में आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बता रहे हैं जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि कहीं कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है.

कॉल रिकॉर्ड का पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको कॉल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है कि नहीं. कुछ भी गड़बड़ होने पर आपको अलर्ट रहने की जरूरत है.

पहला तरीका- अगर कॉल करते वक्त आपको कुछ सेकंड्स का बीप सुनाई दे तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है. कॉल रिकॉर्ड का पता लगाने का ये सबसे सिंपल और आसान तरीका है. जब कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड करता है तो शुरुआत, मिड में या बीच बीच में आपको बीप की आवज सुनाई देती है. इससे पता चल जाता है कि सामने वाला आपकी बातें रिकॉर्ड कर रहा है.

दूसरा तरीका- अगर आप किसी को कॉल करते हैं और वो आपके फोन को स्पीकर पर डाल दे, तो आपको सचेत होने की जरूरत है. इससे आपकी कॉल किसी दूसरे फोन या रिकॉर्डर में बड़ी आसानी से रिकॉर्ड की जा सकती है. कॉल को स्पीकर पर डालने के बाद इसे आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है. इसलिए अपने खास और परिचित लोगों के बिना आप किसी भी शख्स से स्पीकर पर बात न करें.

तीसरा तरीका- अगर कॉल करते वक्त आपको ज्यादा नॉयज सुनाई दे तो आपको सचेत रहने की जरूरत है. अगर आपको बीच बीच में नॉयज सुनने दे, तो इससे आप कॉल रिकॉर्डिंग का अंदाजा लगा सकते हैं. इसलिए आपको कॉलिंग के दौरान छोटी-छोटी बातों पर गौर करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के अंदर ही छिपी हो सकती है इंटरनेट स्लो होने की बड़ी वजह, ऐसे जानें
घर के अंदर ही छिपी हो सकती है इंटरनेट स्लो होने की बड़ी वजह, ऐसे जानें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
Embed widget