एक्सप्लोरर

iQOO Neo 9 Pro का भारत में लॉन्च होना कंफर्म, 144Hz रिफ्रेश रेट और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा प्रीमियम स्मार्टफोन!

iQOO Neo 9 Series: आईकू कंपनी ने अपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज का भारत में लॉन्च होना कंफर्म कर दिया है. इस फोन को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था.

IQOO ने पिछले हफ्ते चीन में नियो 9 सीरीज को लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन सीरीज में एक स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल शामिल थे. इन दोनों स्मार्टफोन में काफी प्रीमियम स्पेशिफिकेशन्स दिए गए थे. अब वीवो कंपनी का यह सब ब्रांड अपने इस नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. 

आज आईकू ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर टीज़ पोस्ट करते अपने इस नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने का आधिकारिक ऐलान  कर दिया है. हालांकि, अभी तक भी आईकू ने नियो 9 प्रो के भारत में लॉन्च होने का स्पष्ट रूप से ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीज़र का डिजाइन नियो 9 प्रो से मिलता-जुलता है.

टीज़र में हुआ डिजाइन का खुलासा

इस टीज़र के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में एक आयतकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा वाला रिंग मौजूद है. फोन के कैमरा मॉड्यूल के नीचे बड़े अक्षरों में नियो की ब्रांडिंग की गई है, जिसमें लिखा है - 'नियो, पावर टू विन'. इस टीज़र के साथ आईकू इंडिया के आधिकारिक पोस्ट में लिखा है कि, शानदार नियो पॉवर और डिजाइन देखने के लिए तैयार रहें. 

ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि iQOO आने वाले दिनों में Neo 9 Pro के बारे में अधिक जानकारी साझा करेगा। यह फोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Neo 7 Pro का अपग्रेड होगा। नियो 8 प्रो को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। लिहाजा, हमें उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाले आईकू नियो 9 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स चीन में लॉन्च हो चुके वेरिएंट जैसे ही होंगे.

कैसे होंगे स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन के चीनी वेरिएंट में 6.78 इंच की एक बड़ी ओलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 144 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट, और एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आती है. इस फोन में दो बैक कैमरा दिया गया हैं. प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, और ओआईएस सपोर्ट के साथ आता है. वहीं, दूसरा कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. 

इस फोन में प्रोसेसर के लिए डाइमेंसिटी 9300 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक के स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन में 5160 एमएएच बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: Laptop Tips & Tricks: गाड़ी चलाते वक्त कार में कैसे चार्ज करें लैपटॉप? चुटकी में खत्म हो जाएगी आपकी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget