एक्सप्लोरर

iQOO 13 में मिलेगा 5 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट, लॉन्च डेट के साथ कंफर्म हुए कई फीचर्स

iQOO 13 India Launch: इस फोन के लॉन्च से पहले सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ-साथ कई फीचर्स कंफर्म हो गए हैं. इसके अलावा फोन ने AnTuTu के बेंचमार्क टेस्ट में भी कमाल का प्रदर्शन किया है.

iQOO 13 Price in India: iQOO भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम iQOO 13 होगा. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस फोन के लॉन्च होने की चर्चा पिछले कई महीनों से चल रही है. अब आखिरकार कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है और फोन 3 दिसंबर में भारत में दस्तक देने वाला है.

अब इस फोन के बारे में और भी कई जानकारियां सामने आने लगी है, जिनमें AnTuTu स्कोर, सॉफ़्टवेयर सपोर्ट और अन्य डिटेल्स शामिल हैं. आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं. खबरों के मुताबिक, iQOO 13 का भारतीय वर्ज़न चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट जैसा ही होगा. हालांकि, इसकी बैटरी में थोड़े बदलाव किए जा सकते हैं. यह स्मार्टफोन भारत में Vivo की Greater Noida फैसिलिटी में मैन्युफैक्चर किया जाएगा. यह कदम ‘Make in India’ पहल के तहत उठाया गया है.

5 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट

आईकू 13 में कंपनी 5 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट देने वाली है, जिसमें 4 ओएस अपडेट्स और 5 साल तक का सिक्योरिटी पैच अपडेट्स शामिल होंगे. आपको बता दें कि आईकू अपनी इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस वर्ज़न Android 15 Out of the box के साथ लॉन्च कर सकती है, क्योंकि कंपनी ने चीन में अपने इस फोन को एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ ही लॉन्च किया है. अगर भारत में भी इस फोन को एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ लॉन्च किया गया तो इस फोन में Android 19 तक के अपडेट आएंगे.

बेंचमार्क टेस्ट में किया कमाल का स्कोर

इसके अलावा आइकू 13 ने AnTuTu के बेंचमार्क टेस्ट में 30 लाख से भी ज्यादा स्कोर किया है, जिसका मतलब है कि यह एक धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है. इसके अलावा आइकू ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि इस फोन में 7000mm² VC cooling system दिया जाएगा, जो फोन को गर्म होने से बचाएगा.

यह एक अल्ट्रा स्लिम फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 0.813 cm होगी. फोन IP68+IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, इसका मतलब है कि यूज़र्स फोन को गीले हाथ यानी भीगे होने पर चला पाएंगे. इन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के अलावा फोन के प्रोसेसर की जानकारी भी कंफर्म हो चुकी है. वीवो की सब-ब्रांड कंपनी आइकू अपने इस फोन iQOO 13 को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी.

यह भी पढ़ें:

Redmi Note 14 Series का टीज़र हुआ रिलीज, जानें कब लॉन्च होगा नया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget