एक्सप्लोरर

Redmi Note 14 Series का टीज़र हुआ रिलीज, जानें कब लॉन्च होगा नया फोन

Redmi Note 14 Launch in India: रेडमी नोट 14 सीरीज के लॉन्च होने का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा है. अब कंपनी ने इस फोन सीरीज के टीज़र रिलीज़ करने शुरू कर दिए हैं.

Redmi Note 14 Series: भारत ने रेडमी स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार बेसब्री से किया जाता है. इस बार बारी Redmi Note 14 सीरीज की है. शाओमी ने इस नई फोन सीरीज के टीज़र की जानकारी भी रिलीज करनी शुरू कर दी है. इसके अलावा इस नई फोन सीरीज की कई लीक रिपोर्ट्स भी सामने आ रही है, जिसके जरिए फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चल गया है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

रेडमी नोट 14 सीरीज का टीज़र रिलीज़

कंपनी ने अपने इस नई फोन सीरीज के इंडिया लॉन्च का आधिकारिक टीज़र लॉन्च कर दिया है, लेकिन अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. चीन में रेडमी नोट 14 सीरीज को सितंबर के महीने में लॉन्च किया गया था. चीन में लॉन्च हुई सीरीज में तीन मॉडल्स थे, जिनमें Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ का नाम शामिल है. ये तीनों मॉडल्स भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं.

रेडमी इंडिया ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक टीज़र रिलीज किया है, जिसकी टैगलाइन "noteworthy reveal" है. इसका मतलब है कि रेडमी अपने अगले नोट स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस सिर्फ टीज़र रिलीज किया है, लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में लॉन्च करेगी.

कब लॉन्च होंगे नए फोन्स?

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में रेडमी नोट 14 सीरीज को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है. स्मार्टफोन और गैजेट्स के बारे में जानकारी देने वाले टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार रेडमी नोट 14 सीरीज की फर्स्ट सेल 10 जनवरी से 15 जनवरी, 2024 के बीच में हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि कंपनी दिसंबर के अंत में अपने इस नई फोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है. हालांकि, असली लॉन्च डेट का पता तो कंपनी के आधिकारिक ऐलान के बाद ही चलेगा.

हालांकि, फिलहाल शाओमी का ध्यान Redmi A4 5G पर है. यह शाओमी का एक बजट स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी 20 नवंबर को भारत में लॉन्च करने वाली है. अब देखना होगा कि कंपनी अपने इस बजट 5जी फोन में क्या-क्या स्पेसिफिकेशन्स देती है और इसकी कीमत कितनी होती है.

यह भी पढ़ें:

iPhone 16 बैन हटाने के लिए एप्पल का नया ऑफर, इंडोनेशिया के सामने रखा $100 मिलियन का प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
Embed widget