एक्सप्लोरर

iPhone 18 Pro मॉडल्स इस मामले में करेंगे निराश, पिछले साल वाली कहानी होगी रिपीट

iPhone 18 Pro: ऐप्पल इस बार भी अपने प्रो मॉडल्स में ब्लैक कलर ऑप्शन नहीं देगी. iPhone 17 Pro मॉडल्स के साथ ऐप्पल ने इस ट्रेंड की शुरुआत की थी और यह इस साल भी जारी रहेगा.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • iPhone 18 Pro मॉडल्स में ब्लैक कलर का विकल्प नहीं मिलेगा।
  • गहरे लाल, भूरे और बैंगनी रंग के विकल्प उपलब्ध होंगे।
  • नए प्रो मॉडल्स में 2nm प्रोसेसर, अंडर-डिस्प्ले फेसआईडी मिलेगी।
  • पहला फोल्डेबल आईफोन ब्लैक या ग्रे रंग में आ सकता है।

iPhone 18 Pro: ऐप्पल इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करेगी. इन मॉडल्स में तगड़ी अपग्रेड मिलने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन एक मामले में ग्राहकों को निराशा झेलनी पड़ सकती है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल्स में भी पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro मॉडल्स वाली कहानी रिपीट होगी. दरअसल, ऐप्पल इस बार भी अपने प्रो मॉडल्स को ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च नहीं करेगी. ऐसे में प्रो मॉडल्स में ब्लैक कलर ऑप्शन का इंतजार कर रहे ग्राहकों के हाथ निराशा लगना तय है.

किन कलर ऑप्शंस में आएंगे iPhone 18 Pro मॉडल्स?

अब तक सामने आई लीक्स के मुताबिक, ऐप्पल अपकमिंग सीरीज के मॉडल के लिए डीप रेड फिनिश टेस्ट कर रही है. यह रेड वाइन जैसी शेड हो सकती है, जो iPhone 17 Pro के कॉस्मिक ऑरेंज कलर की तरह अलग ही नजर आएगा. इसके अलावा कंपनी ब्राउन और पर्पल कलर ऑप्शन में भी नए आईफोन उतारने की प्लानिंग कर रही है. कुल मिलाकर यह साफ हो गया है कि iPhone 18 Pro मॉडल्स को ब्लैक कलर में नहीं उतारा जाएगा. 

पिछले साल कंपनी ने किया था यह बदलाव

पिछले साल iPhone 17 Pro मॉडल्स के मामले में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया था. पहली बार ऐसा हुआ था, जब कंपनी के हाई-एंड आईफोन को ब्लैक या डार्क ग्रे कलर ऑप्शन में नहीं लाया गया था. इस बार भी ऐप्पल इसी पैटर्न को रिपीट कर रही है. iPhone 17 Pro मॉडल्स को कॉस्मिक ऑरेंज कलर दिया गया, जो सुपरहिट हुआ.

iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिल सकती हैं ये अपग्रेड्स

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में ऐप्पल 2nm प्रोसेस पर बना नया प्रोसेसर, अंडर-डिस्प्ले फेसआईडी, वेरिएबल अपर्चर के साथ मेन कैमरा और प्रो मैक्स मॉडल में अपनी अब तक की सबसे बैटरी समेत कई बड़ी अपग्रेड दे सकती है. इनमें डायनामिक आईलैंड का साइज भी छोटा होगा. इसके लिए फेसआईडी के कुछ कंपोनेंट को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किया जाएगा. 

फोल्डेबल आईफोन को दिया जा सकता है ब्लैक कलर ऑप्शन

ऐप्पल इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगी. ऐप्पल को कवर करने वाले ब्लूमबर्ग के पत्रकार मार्क गुरमैन का मानना है कि फोल्डेबल आईफोन को ब्राइट कलर ऑप्शन नहीं दिया जाएगा और कंपनी इसे ग्रे या ब्लैक और सिल्वर या व्हाइट कलर में लॉन्च कर सकती है. 

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: WhatsApp पर साइबर हमलों से बचाएगा टू-स्टेप वेरिफिकेशन, इस आसान तरीके से करें इनेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई
Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा
Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा

वीडियोज

Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात
Mirzapur: The Movie Review | Guddu, Munna और Kaleen Bhaiya का फिर दिखा पूरा भौकाल
Salman Khan की Monster में होगी KGF जैसी धांसू Entry? Bald Look और Bullet Ride का दावा
Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक- वीडियो वायरल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
Embed widget