एक्सप्लोरर

iPhone 17 खरीदने में पाकिस्तानियों का छूटेगा पसीना, बुकिंग के समय देनी पड़ेगी इतनी रकम, जान लीजिए

Apple ने 9 सितंबर को आईफोन 17 सीरीज लॉन्च की थी और इसकी बिक्री 19 सितंबर से होगी. हालांकि, पाकिस्तान में इसकी बिक्री के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. साथ ही ग्राहकों को आधी कीमत पहले देनी पड़ेगी.

9 सितंबर को ऐप्पल ने अपनी नई आईफोन 17 सीरीज लॉन्च कर दी है. दुनियाभर में ऐप्पल के शौकीन यूजर्स ने अपने आईफोन को अपग्रेड करने का मन बना लिया है. हालांकि, पाकिस्तान में यह काम थोड़ा मुश्किल होने वाला है. दरअसल, पाकिस्तान में लिमिटेड स्टॉक के कारण आईफोन खरीदना काफी मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा यहां बुकिंग के समय पैसा भी देना पड़ता है और डिलीवरी के लिए भी बाकी देशों की तुलना में लंबा इंतजार करना पड़ता है. आइए इसके पीछे के कारण जानते हैं. 

एडवांस देना होगा आधा पैसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज से पाकिस्तान में नए आईफोन्स के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है. यहां नई सीरीज के चारों मॉडल के लिए ऑर्डर लिए जा रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान में ऐप्पल डायरेक्ट अपने आईफोन की बिक्री नहीं करती बल्कि यह का येलोस्टोन नाम के एक डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए किया जाता है. येलोस्टोन पाकिस्तान में अमेरिकी कंपनी का आधिकारिक पार्टनर है. आईफोन 17 सीरीज की बुकिंग के समय येलोस्टोन ने लोगों को कीमत का 50 प्रतिशत एडवांस में जमा कराने को कहा है. इसकी वजह यह है कि यहां स्टॉक लिमिटेड है, लेकिन नए मॉडल की मांग ज्यादा है. 

अगले महीने होगी डिलीवरी

ऐप्पल ने ऐलान किया है कि नए मॉडल्स 19 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा नहीं होने जा रहा. पाकिस्तानी ग्राहकों को नए मॉडल्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान में आईफोन 17 सीरीज के मॉडल्स की डिलीवरी अक्टूबर में शुरू होगी. 1 अक्टूबर से राजधानी इस्लामाबाद, कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में डिलीवरी की शुरुआत होगी. इसके बाद छोटे शहरों के ग्राहकों को नए आईफोन डिलीवर किए जाएंगे. आईफोन 16 के समय की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए येलोस्टोन ने भरोसा दिलाया है कि नए आईफोन मॉडल्स पर ऐप्पल की वारंटी दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Series की लॉन्चिंग के बाद Samsung ने उड़ाया Apple का मजाक, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget