एक्सप्लोरर

iPhone 16 Series की इमेज लीक, एक एक्शन बटन के साथ मिलेगी बड़ी स्क्रीन

iPhone 16: आईफोन यूज़ करने वाले लोग हमेशा आईफोन की अगली सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अगर आप भी उनमें से ही एक हैं, तो आइए हम आपको आईफोन 16 के बारे में कुछ जानकारी देते हैं.

iPhone 16: अगर आप आईफोन यूज़ करते हैं, या एप्पल के डिवाइस पसंद करते हैं, तो निश्चित तौर पर आप आईफोन की अगली सीरीज यानी आईफोन 16 का इंतजार भी कर रहे होंगे. आईफोन पसंद करने वाले लोग अक्सर अपकमिंग आईफोन सीरीज का इंतजार भी करते हैं और उसके बारे में जानने को उत्सुक भी रहते हैं. आइए हम आपको आईफोन की अगली सीरीज यानी आईफोन 16 के बारे में बताते हैं.

iPhone 16 सीरीज की खास बातें

एप्पल ने पिछले साल यानी सितंबर 2023 में हर साल की तरह अपनी नई आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था. अब अपनी परंपरा को कायम रखते हुए एप्पल इस साल भी सितंबर 2024 में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च कर सकता है. इस फोन सीरीज की चर्चाएं भी काफी ज्यादा हो रही है. आईफोन 16 के बारे में पिछले कई महीनों से कई अपडेट्स सामने आ चुकी है. इसी क्रम में एक और नई अपडेट आई है.

बड़ी स्क्रीन होने की उम्मीद

दरअसल, एंड्रॉयड ऑथोरिटी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Majin Bu ने एप्पल के अपकमिंग आईफोन सीरीज की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन पिक्चर्स को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि iPhone 16 Pro का डिस्प्ले साइज iPhone 15 Pro के डिस्प्ले साइज से बड़ा होगा, जिसे सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 16 प्रो में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जबिक आईफोन 15 प्रो में 6.1 इंच की स्क्रीन दी गई थी.

बेस मॉडल्स में होगा अपग्रेड

हालांकि, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस के डिस्प्ले साइज़ में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इन दोनों आईफोन मॉडल की स्क्रीन साइज आईफन 15 और आईफोन 15 प्लस जितनी ही हो सकती है. इसके अलावा आईफोन 15 सीरीज के इन दोनों आईफोन में साइलेंट स्लाइडर दिया जाता था लेकिन आईफोन 16 सीरीज के इन दोनों बेस मॉडल वाले फोन में एक्शन बटन दिया जा सकता है, जो फिलहाल आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में दिया गया है.

कैमरा लेआउट बदल सकता है

आईफोन 16 सीरीज के कुछ लीक इमेज को देखकर ऐसा लगता है कि कई सालों के बाद एप्पल के आईफोन सीरीज का कैमरा मॉड्यूल शेप बदल सकता है. पिछले कई सालों से लॉन्च होने वाले हर आईफोन के पिछले हिस्से के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर हमें एक स्क्वायर शेप मॉड्यूल मिलता है, लेकिन इस बार एप्पल वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दे सकता है. इसका डिजाइन 2017 में लॉन्च हुए iPhone X से मिलता-जुलता हो सकता है. इसके अलावा इस बार की आईफोन 16 सीरीज के कैमरा में यूज़र्स को Spatial Video रिकॉर्डिंग जैसे कई खास कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं.

आईफोन 16 में एक नया बटन मिलने की उम्मीद

आईफोन 16 में यूज़र्स को एक खास कैप्चर बटन भी मिल सकता है, जो पॉवर बटन के ठीक नीचे होगा. इस बटन के जरिए यूज़र एक क्लिक में फोटो खींच पाएंगे. इस बटन के जरिए यूज़र्स फोटो को फोकस और ज़ूम भी कर पाएंगे. हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

आईफोन 16 की लॉन्च डेट और कीमत

आईफोन 16 सीरीज की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई भी जानकारी मुहैया नहीं कराई है, लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी हर साल की तरह इस साल भी सितंबर में अपने नए आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईफोन 16 सीरीज की कीमत 75,999 रुपये से शुरू हो सकती है और इसे कंपनी कई कलर्स वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

BGMI के ग्रैंड टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, इनाम के लिए रखे गए 2 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI AI Guidelines: AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
Immersion Rod Technology : छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
Lava Smartphone Price Hike : Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget