एक्सप्लोरर

BGMI के ग्रैंड टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, इनाम के लिए रखे गए 2 करोड़ रुपये

Battlegrounds Mobile India Series 2024: बीजीएमआई का एक शानदार टूर्नामेंट शुरू होने वाला है. गेमर्स 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. आइए हम आपको इस टूर्नामेंट में भाग लेने का पूरा तरीका बताते हैं.

BGIS 2024: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई भारत का एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है. इस गेम को डेवलप करने वाला क्राफ्टन अपने गेमर्स के लिए निरंतर अंतराल पर इवेंट के आयोजन करता रहता है, जिसके जरिए यूज़र्स को कई खास तरीके के रिवॉर्ड्स जीतने का मौका मिलता है. इस बार भी ऐसी ही एक इवेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें यूज़र्स को कैश प्राइज दिया जाएगा, और इसके लिए 2 करोड़ रुपये बड़ा प्राइज पूल बनाया गया है. आइए हम आपको बीजीएमआई के इस खास इवेंट के बारे में बताते हैं.

इस गेमिंग इवेंट का नाम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज (BGIS 2024) है. इस साल की बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज का कुल प्राइस पूल 2 करोड़ रुपये का रखा गया है. अगर आप बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई खेलना पसंद है और आप इसका टूर्नामेंट खेलकर लाखों-करोड़ रुपये का इनाम जीतना चाहते हैं, तो ये ख़बर आपके लिए काफी जरूरी है. 

इस इवेंट में भाग लेने के लिए क्या जरूरी है?

  • गेमर्स की उम्र कम से कम 16 साल से ज्यादा होनी अनिवार्य है.
  • गेमर्स का बीजीएमआई आईडी लेवल कम से कम 25 से ऊपर होना भी अनिवार्य है.
  • गेमर्स का बीजीएमआई में रैंक प्लेटिनम (Platium) V या उससे ऊपर होना भी अनिवार्य हैं.

इन तीनों एलिजिबिलिटी क्रिटिरिया के कंप्लीट होने के बाद ही आप इस गेमिंग इवेंट में भाग लें पाएंगे और लाखों रुपये का इनाम जीत पाएंगे.

अपना रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं?

दरअसल, इस गेमिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको इस गेमिंग इवेंट में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2024 है. इसका मतलब है कि आपके पास सिर्फ आज यानी 30 और कल यानी 31 मार्च के रात तक का ही वक्त है. इस दौरान आपको रजिस्ट्रेशन कराना ही होगा तभी आप टूर्नामेंट खेल पाएंगे. आइए हम आपको इस गेमिंग इवेंट में अपना रजिस्ट्रेशन कराने का तरीका बताते हैं.

स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स (Krafton India Esports) की वेबसाइट पर जाना होगा.

स्टेप 2: उसके बाद स्क्रीन के टॉप-राइड कॉर्नर पर आपको रजिस्ट्रेशन या लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उसे क्लिक करना होगा.

स्टेप 3: अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, जिसमें एक ओटीपी भेजा जाएगा. आप उसे सब्मिट करें.

स्टेप 4: ओटीपी वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आपको अपना BGMI यूज़रनेम या यूज़रआईडी और डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म की तारीख डालनी होगी.

स्टेप 5: उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर डालना होगा और आधार कार्ड की एक फोटो को निर्धारित स्थान पर अपलोड करके प्रोसीड (Proceed) का बटन दबाना होगा.

स्टेप 6: उसके बाद आपको गेम आईडी वेरिफिकेशन के लिए इन-गेम यूज़रनेम के अलावा प्रोफाइल फोटो और लोकेशन को भी अपडेट करने के लिए कहा जाएगा. आपको ये प्रोसेस भी पूरा करना होगा.

स्टेप 7: उसके बाद आपकी स्क्रीन पर कंप्लीट रजिस्ट्रेशन (Complete Registration) का एक ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा.

रजिस्ट्रेशन के बाद क्या करना होगा?

इस गेमिंग इवेंट में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको बीजीएमआई की किसी टीम में शामिल होना होगा या आप चाहे तो खुद अपनी टीम बनाकर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को भी रजिस्ट्रेशन कराकर शामिल कर सकते हैं. उसके बाद आपकी अपनी टीम के साथ बैटल रॉयल गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

  • रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद आप सीधा प्रोफाइल डैशबोर्ड पर चले जाएंगे. 
  • उसके बाद अगर आप किसी दूसरों की टीम में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको Join a team वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 
  • अगर आप अपनी टीम बनाना चाहते हैं तो Create a team के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • नई टीम बनाने के लिए आपको अपनी टीम का एक नया सोचकर वहां डालना होगा.
  • उसके बाद आपको एक कोड मिलेगा, जिसके जरिए आप अपने दोस्तों को इनवाइट करके उसी टीम में शामिल कर सकते हैं.
  • बीजीएमआई के इस गेमिंग इवेंट के नियमों के मुताबिक एक टीम में 4 प्लेयर्स, दो ऑप्शनल प्लेयर्स, और एक ऑनर या मैनेजर होना अनिवार्य है.

ऊपर बताए गए इन तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद गेमर्स की टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन पाएगी. उसके बाद उन्हें इस टूर्नामेंट के हर दिन हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करके दुश्मनों के छक्के छुड़ाने होंगे और ग्रुप स्टेजों को पार करते हुए फाइनल तक पहुंचना होगा. फाइनल मैच जीतने के बाद उनकी टीम को क्राफ्टन की तरह से फर्स्ट रैंक का इनाम दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp यूजर्स के लिए खतरा, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, तुरंत हो जाए अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 क्यों नहीं आएगा?
इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 क्यों नहीं आएगा?
AC का तापमान 24°C रखने से कितनी बिजली बचती है, जानें हिसाब-किताब?
AC का तापमान 24°C रखने से कितनी बिजली बचती है, जानें हिसाब-किताब?
200MP कैमरा और 7.58 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 18 Fold, जानें कीमत
200MP कैमरा और 7.58 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 18 Fold, जानें कीमत
Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम
Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
बवाल के बाद फ्रांस का एफिल टावर बंद! हिंदू डेलिगेशन के दौरे के वक्त हटाईं महिला कर्मचारी
बवाल के बाद फ्रांस का एफिल टावर बंद! हिंदू डेलिगेशन के दौरे के वक्त हटाईं महिला कर्मचारी
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? खुद बता दी वजह
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
शहबाज और मुनीर को UN ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'पाकिस्तान...'
शहबाज और मुनीर को UN ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'पाकिस्तान...'
अब सब्जियों की जगह फ्रिज में रखे जाएंगे इंसान, जापान का यह वीडियो घुमा देगा माथा
अब सब्जियों की जगह फ्रिज में रखे जाएंगे इंसान, जापान का यह वीडियो घुमा देगा माथा
Embed widget