एक्सप्लोरर

iPhone 16 Pro Price: जानें बड़ी स्क्रीन और कैमरा वाले इस नए आईफोन की भारत में कितनी होगी कीमत

Apple Event 2024: एप्पल ने नया आईफोन यानी iPhone 16 Pro लॉन्च कर दिया है. इस आईफोन में कंपनी ने काफी नए फीचर्स को शामिल किया है. आइए हम आपको नए आईफोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

iPhone 16 Pro Launched in India: एप्पल ने आज भारत समेत पूरी दुनिया में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने कई आईफोन्स को लॉन्च किया है. उनमें से एक आईफोन का नाम iPhone 16 Pro है. इस आईफोन के बारे में पिछले कई महीनों से चर्चाएं की जा रही थी.

एप्पल ने इस बार अपने आईफोन के प्रो मॉडल्स की स्क्रीन साइज और कैमरा क्वालिटी में बड़ा बदलाव किया है. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में iPhone 16 Pro के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं.

iPhone 16 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: iPhone 16 Pro में कंपनी ने 6.7 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले, Dynamic Island, True Tone, P3 Wide Colour जैसे कई खास फीचर्स दिए हैं.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए Apple A18 Pro चिपसेट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का सबसे पॉवरफुल प्रोसेसर है.

सॉफ्टवेयर: यह फोन iOS 18 पर बेस्ड सॉफ्यवेयर पर रन करता है.

रैम: यह फोन 8GB RAM के साथ आता है.

स्टोरेज: इस फोन को 12GB RAM, 256GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा इस फोन में 48MP का एक अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा सेंसर भी दिया गया है, जो ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है. वहीं, इस फोन का तीसरा बैक कैमरा 12MP का है, जो 5x Telephoto लेंस के साथ आता है.

फ्रंट कैमरा: इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 12MP का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है. 

बैटरी और फास्ट चार्जिंग: इस फोन में Li-ion, MagSafe, Qi2, Qi वायरलेस चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.

अन्य फीचर्स: इस फोन में एक्शन बटन, एप्पल इंटेलीजेंस, विजुअल इंटेलीजेंस, कस्माइज़ेबल फोटोग्राफी फिल्टर्स, ProRes Log और कैमरा कंट्रोल बटन जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

कलर्स: इस फोन को कंपनी ने कुल 4 कलर्स - डार्क ब्लैक, ब्राइट व्हाइट, नेचुरल टाइटेनियम, डेज़र्ट टाइटेनियम कलर्स में लॉन्च किया है.

कीमत और बिक्री

इस फोन की कीमत 999 यूएस डॉलर (करीब 84,000 रुपये) है. 

इस फोन को 13 सितंबर से प्री-ऑर्डर और 20 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

इस आईफोन में मिलेगा सबसे पॉवरफुल चिपसेट

एप्पल ने अपने इस दोनों प्रो मॉडल्स में A18 Pro चिपसेट दिया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में A18 चिप को भी पीछे छोड़ देगा. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अभी तक का सबसे पॉवरफुल प्रोसेसर है. यह 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ आता है, जो जनरेटिव AI वर्कलोड को पावर देने का काम करता है.

इसमें मेमोरी बैंडविड्थ को भी बढ़ाया गया है. यह अपने पिछले प्रोसेसर की तुलना में ट्रिपल-ए गेम को और भी आगे ले जाता है. कंपनी के मुताबिक, इसमें मौजूद नया सीपीयू ए17 की तुलना में 15% तक ज्यादा फास्ट है.

मिलेंगे कमाल के कैमरा फीचर्स

कैमरा: 48MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x टेलीफोटो कैमरा और बेस मॉडल में देखा गया कैमरा कंट्रोल फीचर भी दिया जाएगा.

कैमरा कंट्रोल: एक वर्चुअल कंट्रोल पैड है, जो यूजर्स को तुरंत कलर ग्रेडिंग करने में मदद करेगा.

वीडियो: एप्पल अपने वीडियो मोड में हाई फ्रेम रेट्स का समर्थन करता है. इससे आप 4K/120fps पर वीडियो शूट कर सकते हैं.  उसके बाद बाद एडजस्टेबल FPS रेट्स भी सेट कर सकते हैं. एप्पल वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान स्पेशियल ऑडियो कैप्चर भी सक्षम कर रहा है.

ऑडियो: एक नया ऑडियो फीचर इन-फ्रेम लोगों की आवाजों को अलग कर सकता है, जबकि रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ऑडियो को मिक्स करने के लिए कई मोड हैं. म्यूज़िसियन अब अपग्रेड किए गए वॉइस मेमो फीचर के माध्यम से ट्रैक को अधिक आसानी से लेयर कर सकते हैं या इंस्ट्रूमेंटल्स से वोकल ट्रैक को अलग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Apple Event 2024 Highlights: iPhone 16 सीरीज समेत कुल 9 प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, जानें सबकी कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget