एक्सप्लोरर

iPhone 15 Pro से जुड़ी 5 बातों का खुलासा, 2023 में होगा लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स

IPhone 15 Pro: कई टिप्सटर भविष्यवाणी कर रहे हैं कि एप्पल के आगामी प्रो मैक्स मॉडल को "आईफोन 15 अल्ट्रा" नाम से बुलाया जाएगा और यह एक महंगा डिवाइस होगा. जानें इससे जुड़ी 5 खास बातें.

Apple iPhone 15 Pro: एप्पल की वर्तमान जेनरेशन के iPhone 14 Pro और 14 Pro Max अच्छे प्रीमियम स्मार्टफोन हैं. ये शानदार कैमरे, ऑलवेज ऑन-डिस्प्ले और एक इंटरैक्टिव डायनेमिक आइलैंड फीचर के साथ आते हैं. इनके ये फीचर्स इन्हें बाजार में लोकप्रिय बनाते हैं. खबर है कि अब कंपनी 2023 में आने वाले आईफोन 15 प्रो पर काम कर रही है. सूत्रों की मानें तो यह आईफोन 14 प्रो से काफी अलग होगा. एपल ने आईफोन 15 प्रो से जुड़ी जानकारी छुपाने की काफी कोशिश की है, लेकिन इसके बावजूद, iPhone 15 प्रो के बारे में कुछ बातों का खुलासा हो चुका है. हम आपके साथ iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max से जुड़ी लीक्स साझा करने जा रहे हैं.

1. आईफोन 15 अल्ट्रा

कई टिप्सटर भविष्यवाणी कर रहे हैं कि एप्पल के आगामी प्रो मैक्स मॉडल को "आईफोन 15 अल्ट्रा" नाम से बुलाया जाएगा. ब्लूमबर्ग के मिंग-ची कुओ का दावा है कि मार्केटिंग नाम में बदलाव का कारण एप्पल वॉच अल्ट्रा का लॉन्च हो सकता है. एप्पल वॉच अल्ट्रा एक महंगी स्मार्टवॉच है और यह "अल्ट्रा" नाम यूजर्स के बीच इसकी "प्रीमियम" छवि को उजागर करता है. ऐसे में, अनुमान लगाया जा रहा है कि एप्पल "Pro Max" से "Ultra" में बदलने जा रही है.

 

2. गोल किनारों के साथ एक नया टाइटेनियम डिजाइन

Apple Watch Ultra में टाइटेनियम केस दिया गया है, इसलिए नए iPhone 15 Pro को टिकाऊ, टाइटेनियम बॉडी भी मिल सकती है. कहा जा रहा है कि बैक पैनल में अभी भी ग्लास दिया जाएगा. IPhone 15 प्रो में फ्लैट के बजाय एक गोल बैक पैनल मिल सकता है. Apple ने iPhone 5c लॉन्च किया था. iPhone 5C एक बजट फोन था, इसमें फोन के पीछे घुमावदार किनारे थे. iPhone 15 प्रो मैक्स एक बड़ा फोन होगा. कंपनी कर्व्ड, राउंड बैक एज यूजर्स को अपने फोन को अधिक आराम से पकड़ने की सुविधा देगी.

3. हाई डेटा ट्रांसफर के लिए 'USB-C'

iPhone 15 प्रो में USB-C पोर्ट हो सकता है. यूरोपीय संघ में नए नियमों के अनुसार, एप्पल को 2024 से USB-C के साथ आईफोन का उत्पादन करने का आदेश है. ऐसे में, एप्पल के पास आईफोन में USB-C चार्जिंग पोर्ट लाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है. 

4. पेरिस्कोप लेंस टेक्नोलॉजी

ऐसा भी कहा जा रहा है कि iPhone 15 Pro में पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है. पेरिस्कोप लेंस जूमिंग रेंज में सुधार करता है. सैमसंग और हुआवेई जैसे स्मार्टफोन निर्माताओं ने कैमरे के लिए पेरिस्कोप मॉड्यूल बनाने के लिए अवधारणा का उपयोग किया है. एपल के आईफोन के लिए एक पेरिस्कोप लेंस पर वर्षों से काम करने की अफवाह है, लेकिन अभी तक किसी भी आईफोन के लिए यह टेक्नोलॉजी नहीं आई है. अगर यह अफवाह सच साबित होती है तो एपल ऑप्टिकल जूम कर सकेगा और जूम करते समय छवि गुणवत्ता प्रभावित नहीं होगी.

आईफोन 14 प्रो मैक्स से ज्यादा 'महंगा'

भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में iPhone 14 Pro रेंज की कीमत अधिक हैं. खबर है कि यह चलन अगले साल भी जारी रह सकता है. यह स्पष्ट नहीं है कि नए प्रो मॉडल की कीमत कितनी होगी, लेकिन यह स्पष्ट है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स एक महंगा डिवाइस होगा.

यह भी पढ़ें: बर्थडे- एनिवर्सरी पर दोस्तों को खुद जाएगा मैसेज, फोन में कर लें बस ये सेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ कॉल से लीक हो सकता है IMEI? फोन से डेटा लीक का खतरा
सिर्फ कॉल से लीक हो सकता है IMEI? फोन से डेटा लीक का खतरा
Google अकाउंट हैक हुआ तो क्या-क्या जा सकता है? Security Checkup ऐसे करें
Google अकाउंट हैक हुआ तो क्या-क्या जा सकता है? Security Checkup ऐसे करें
दुनिया में AI की मदद से हुई पहली लाइव ब्रेन सर्जरी, ऐसे बची जान
दुनिया में AI की मदद से हुई पहली लाइव ब्रेन सर्जरी, ऐसे बची जान
क्या है Dual Chip टेक्नोलॉजी? जानें कैसे इससे बदल जाएगा आपका पूरा स्मार्टफोन
क्या है Dual Chip टेक्नोलॉजी? जानें कैसे इससे बदल जाएगा आपका पूरा स्मार्टफोन

वीडियोज

देखिए नेपाल में तबाही की हर एक तस्वीर
तानाशाह मुनीर vs इमरान एंड सन्स!
नेपाल पर फिर फटेगी 'मौत की झील'!
क्या जातिगत आरक्षण खत्म हो जाएगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
क्या ब्राह्मण-मुसलमानों का साथ, यूपी में 2027 का समाधान है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हमें पता है इस बीमारी का…’, आजादी के नारे लगाने वाले छात्रों को शुभेंदु की चेतावनी
‘हमें पता है इस बीमारी का…’, आजादी के नारे लगाने वाले छात्रों को शुभेंदु की चेतावनी
अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं इकरा हसन, पिता से अखिलेश यादव ने की फोन पर बात
अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं इकरा हसन, पिता से अखिलेश यादव ने की फोन पर बात
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
पीएम मोदी से लेकर नितिन गडकरी तक..., राजनेताओं ने ऐसे बंधवाई राखी-Pics
पीएम मोदी से लेकर नितिन गडकरी तक..., राजनेताओं ने ऐसे बंधवाई राखी-Pics
Embed widget