एक्सप्लोरर

iPhone 15 Pro Max समेत एप्पल के दूसरे मॉडल्स रात में अपने आप हो रहे स्विच ऑफ, अपने का हाल ऐसे चेक कीजिये 

iPhone Shutting Down at night: सोशल मीडिया पर कई iPhone यूजर्स ने ये शिकायत की है उनका फोन रात में अपने आप स्विच ऑफ हो जाता है और सुबह अलार्म बजने से पहले स्विच ऑन हो जाता है.

iPhone यूजर्स एक नई तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए कुछ यूजर्स ने बताया कि उनका iPhone रात में अपने आप स्विच ऑफ हो रहा है और सुबह अलार्म बजने से पहले ऑन हो जाता है. यूजर्स ने ट्विटर के जरिए अपनी बैटरी यूसेज ग्राफ को शेयर किया है जिससे ये पता चल रहा है कि आईफोन कुछ घंटों के लिए अपनी एक्टिविटी को एकदम बंद कर ले रहा है. इस तरह की परेशानी एप्पल के iPhone 15 Pro Max, iPhone 13, iPhone 14 Pro, iPhone SE Gen 1 और दूसरे मॉडल्स में आ रही है.

इस सब में एक बात ये कॉमन है कि ये सभी डिवाइस iOS 17 पर काम कर रहे हैं. ये एप्पल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है. फिलहाल कंपनी की ओर से इसपर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है कि ऐसा क्यों हो रहा है. हो सकता है कि ये किसी बग की वजह से हो रहा हो. हालांकि आधिकारिक जानकारी इस विषय में अभी कुछ भी सामने नहीं है. 9to5Mac की रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ यजर्स को पासकोड स्क्रीन भी दिखाई दे रही है जो आमतौर पर मोबाइल के रीस्टार्ट होने पर आती है.

फोन चार्जिंग पर लगाने से हो रहा सारा खेल 

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि मेरा iPhone 13 कल रात चार्ज करते समय बंद हो गया... मेरे पास iOS 17.0.3 है. यूजर ने अपनी बात को समर्थन देने के लिए बैटरी का ग्राफ भी शेयर किया है. एक अन्य ने लिखा, “मेरा iPhone 13 कल रात 1 बजे बंद हो गया और मेरे अलार्म से ठीक पहले वापस चालू हो गया, ये अजीब है. बता दें, iPhone के अपने आप स्विच ऑफ और ऑन होने की समस्या यूजर्स को तब आ रही है जब वे रात में फोन को चार्ज पर लगा रहे हैं.

कहीं आपके फोन के साथ भी तो नहीं हो रहा ये खेल?

ये जानने के लिए कि कहीं आपके फोन के साथ तो ऐसा नहीं हो रहा है इसके लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

सबसे पहले iPhone की सेटिंग में जाएं और बैटरी के ऑप्शन में जाकर 'पिछले 24 घंटे' विकल्प पर टैप करें. इससे आपको अपनी बैटरी का लास्ट 24 घंटो का परफॉर्मन्स पता लगेगा. अगर आपका मोबाइल भी इस बग से प्रभावित है तो आपको भी बैटरी ग्राफ में गैप दिखेगा. बता दें, iOS 17 में इससे पहले भी बग आ चुका है जिसके चलते iPhone तेजी से हीट हो रहा था.

यह भी पढें:

Twitter में कम्युनिटी एडमिन्स को एलन मस्क दे रहे नया फीचर, अब सवाल-जवाब के बाद मिलेगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget