एक्सप्लोरर

iPhone 14 Price: आप जानते हैं किस देश में सबसे महंगा मिलेगा आईफोन 14?

iPhone 14 Price: क्या आपको लगता है कि भारत में आईफोन सबसे महंगा है, लेकिन ऐसा नहीं है. यहां देखें किस देश में सबसे महंगा बिकेगा आईफोन 14 और इसकी सीरीज

iPhone 14 Price: अगर आप सोच रहे हैं कि आईफोन भारत में सबसे महंगे हैं, तो आप गलत हैं. जी हां, भारत में iPhone की कीमत काफी ज्यादा होती है. लेकिन, कुछ देश ऐसे हैं जहाँ लोग आईफोन के लिए बहुत ज्यादा पैसे देते हैं. कई साल तक ब्राजील में आईफोन सबसे महंगे बिकते थे. लेकिन इस साल तुर्की ने नए आईफोन 14 लाइनअप के लॉन्च के साथ सबसे महंगे आईफोन की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है. ननकेनी द्वारा जारी रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के सबसे महंगे आईफोन की बात करें तो तुर्की ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है.  

सबसे महंगी आईफोन 14 सीरीज

अगर आप तुर्की में आईफोन 14 प्रो खरीदने की सोच रहे हैं, तो बेस वेरिएंट की कीमत आपको 2,193.15 डॉलर (करीब 1,74,855 रुपये) में मिलेगी. जो कि यूएसए में इसकी कीमत से तीन गुना ज्यादा है. अमेरिका में इसकी कीमत 799 डॉलर (करीब 79,648 रुपये) है. 

तुर्की में 1 टीबी स्टोरेज वर्शन की कीमत 2,916.90 डॉलर (लगभग 2,32,558) है. इसकी तुलना में, ब्राजील में iPhone 14 Pro की कीमत 1,458.51 डॉलर (करीब 145,360 रुपये) से शुरू होती है.

वैनिला आईफोन 14, जिसकी यूएस में शुरुआती कीमत 799 डॉलर (64,067 रुपये) है, उसकी तुर्की में कीमत 1,699.69 डॉलर (करीब 152,997 रुपये) है.

भारत में, iPhone 14 Pro और iPhone 14 का बेस प्राइज क्रमशः 1,29,900 रुपये और 79,900 रुपये है.

दरअसल तुर्की में iPhones की इतनी ऊंची कीमतों के कारण वहां की गंभीर आर्थिक संकट कि स्थिति है. तुर्की में मुद्रास्फीति की दर 20 से अधिक वर्षों में पहली बार 80% तक पहुंच गई है. 

पिछले साल के मुकाबले, देश में Apple प्रोडक्ट्स की कीमत में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

सबसे सस्ते आईफोन

टैक्स जोड़ने के बाद भी, आईफ़ोन हमेशा यूएस में सबसे सस्ते रहे हैं. इस साल Apple ने दुनिया भर के कई देशों में कीमतों में बढ़ोतरी की है. यूरोप में, यूरो और डॉलर के बीच समानता के कारण iPhones और अन्य नए प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है. जबकि यूके में, पाउंड की कीमत में गिरावट के कारण कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है.

इस बीच, भारत में भी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। आईफोन 13 प्रो को पिछले साल 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि आईफोन 14 की कीमत 1,29,000 रुपये है, जो पिछले साल के मॉडल से 10,000 रुपये ज्यादा है. हालाँकि, iPhone 14 की कीमत iPhone 13 के समान 79,900 रुपये ही है.

ये भी पढ़ें-

Big Billion Day Sale: बिग बिलियन डे सेल के लिए Flipkart ने ऐप्स में जोड़े नए फीचर

रेगुलर कॉलिंग क्वालिटी सुधारने के लिए नए एंड्रॉयड फीचर्स बना रहा Google

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget