एक्सप्लोरर

iOS 18.5 Beta Update हुआ रिलीज, जानिए इसमें क्या है खास और कैसे करें अपने iPhone में इंस्टॉल

iOS 18.5 Beta Update: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 18.5 Beta अपडेट जारी किया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और कुछ नए कस्टमाइजेशन फीचर्स के साथ है.

Apple एक बार फिर से iPhone यूजर्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट लेकर आया है. इस बार कंपनी ने iOS 18.5 का Beta वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स की सुविधा और फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया गया है. अगर आप इस अपडेट का अनुभव लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Apple के Beta Software Program से जुड़ना होगा.

क्या है iOS 18.5 Beta की खास बात?

iOS 18.5 Beta को इस बार ज्यादा फीचर जोड़ने के बजाय, यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर और फोन को ज्यादा स्मूद बनाने के मकसद से लाया गया है. iOS 18 में जिन छोटी-मोटी दिक्कतों की शिकायतें मिल रही थीं, उन्हें इस अपडेट में ठीक किया गया है. इसके अलावा फोन की स्पीड और स्टेबिलिटी में भी सुधार किया गया है.

नया क्या है इस अपडेट में?

इस बीटा वर्जन में एप्पल मेल ऐप को थोड़ा कस्टमाइज करने की सुविधा दी गई है. अब आप चाहें तो अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में दिख रही प्रोफाइल फोटो को छुपा सकते हैं. साथ ही iPhone की सेटिंग्स में मौजूद एप्पल केयर और वॉरेंटी वाले सेक्शन में भी कुछ बदलाव नजर आएंगे, जिससे आपको जानकारी और भी आसान तरीके से मिल सकेगी.

iOS 19 की तैयारी शुरू!

खबरों की मानें तो iOS 18.5 Beta शायद इस सीरीज का आखिरी बड़ा अपडेट हो सकता है. क्योंकि, जून में Apple का सालाना इवेंट WWDC 2025 होने वाला है, जहां iOS 19 की पहली झलक दिखाई जा सकती है. ऐसे में AI से जुड़े कई नए फीचर्स और टूल्स की उम्मीद अब iOS 19 से की जा रही है.

ऐसे करें iOS 18.5 Beta इंस्टॉल

  • अगर आप इस अपडेट को ट्राई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले अपने iPhone की सेटिंग ओपन करें.  
  • अब जेनरल सेक्शन पर टैप करें.  
  • इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं.  
  • यहां अगर आपका डिवाइस बीटा प्रोग्राम से जुड़ा है, तो नया वर्जन दिखेगा.
  • अब बस अपना 6-digit पासकोड डालें और अपडेट को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें.

गूगल ने भी हाल ही में रिलीज किया Beta वर्जन

गूगल ने भी हाल ही में अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नया बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है. इस कंपनी ने  Android 16 Beta के लॉन्च के लिए काफी समय पहले से तैयारी शुरू कर दी थी.

Android 16 Beta अपडेट के लिए अब तक पिक्सल स्मार्टफोन - पिक्सल 9, पिक्सल 9 प्रो, पिक्सल 9 प्रो एक्सएल, पिक्सल 9 प्रो फोल्ड, पिक्सल 8, पिक्सल 8 प्रो, पिक्सल 8ए, पिक्सल 7, पिक्सल 7 प्रो, पिक्सल 7a, पिक्सल 6, पिक्सल 6 Pro, और पिक्सल 6a के लिए ही उपलब्ध था. लेकिन अब इसे Xiaomi 15, Xiaomi 14T Pro, और OnePlus 13 सीरीज के फोन में भी इंस्टॉल किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheap Charger Side Effects: सस्ते चार्जर से क्यों खराब हो जाता है मोबाइल, जानें कहां आती है दिक्कत?
सस्ते चार्जर से क्यों खराब हो जाता है मोबाइल, जानें कहां आती है दिक्कत?
अगर 1 साल तक फोन नहीं किया Restart तो क्या होगा? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
अगर 1 साल तक फोन नहीं किया Restart तो क्या होगा? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
Father’s Day 2026: ये स्मार्ट गैजेट्स बन सकते हैं पापा के सबसे पसंदीदा साथी, दूसरा वाला है बेहद शानदार
Father’s Day 2026: ये स्मार्ट गैजेट्स बन सकते हैं पापा के सबसे पसंदीदा साथी, दूसरा वाला है बेहद शानदार
GTA 6 फैंस हो जाएं तैयार! Gameplay Trailer को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
GTA 6 फैंस हो जाएं तैयार! Gameplay Trailer को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

वीडियोज

Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Ram Mandir Donation Scam | Chanda Chori | Sandeep Chaudhary: रामलला के खजाने पर किसने मारी सेंध?
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya | Shastrarth: रामलला के दरबार में किसने की आस्था से सौदेबाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 60 दिनों तक नहीं लगेगा टोल, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी टैक्स पर क्या कहा?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 60 दिनों तक नहीं लगेगा टोल, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान
CM भजनलाल शर्मा ने आबूराज में किया योग, बोले- PM मोदी के प्रयास ने इसे सीमाओं के पार पहुंचाया
CM भजनलाल शर्मा ने आबूराज में किया योग, बोले- PM मोदी के प्रयास ने इसे सीमाओं के पार पहुंचाया
विराट-गिल को पछाड़ नंबर-1 बने यशस्वी जायसवाल, शतकों का बनाया नया महारिकॉर्ड
विराट-गिल को पछाड़ नंबर-1 बने यशस्वी जायसवाल, शतकों का बनाया नया महारिकॉर्ड
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
Father's Day 2026: 'पिकू' से 'अंग्रेजी मीडियम' देखें पिता और बच्चों के रिश्तों पर बनीं ये शानदार फिल्मे, ओटीटी पर करें एंजॉय
फादर्स डे स्पेशल: 'पिकू' से 'अंग्रेजी मीडियम' देखें पिता और बच्चों के रिश्तों पर बनीं ये शानदार फिल्मे, ओटीटी पर करें एंजॉय
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
Yoga Day 2026: क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
Fathers Day Special Recipes: Sunday भी है और फादर्स डे भी... पापा को बनाकर खिलाइए ये डिश, खुश हो जाएगी आपकी दुनिया
Sunday भी है और फादर्स डे भी... पापा को बनाकर खिलाइए ये डिश, खुश हो जाएगी आपकी दुनिया
Embed widget