एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में स्लो हो गया Internet! नहीं चल पा रहे Social Media Apps, जानें इसके पीछे क्या है कारण

जहां एक तरफ पूरी दुनिया में हाई इंटरनेट स्पीड की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोग स्लो इंटरनेट से परेशान हैं. कराची से लाहौर तक, पाकिस्तान में इंटरनेट की गति बेहद धीमी हो गई है,

Pakistan Slow Internet: जहां एक तरफ पूरी दुनिया में हाई इंटरनेट स्पीड की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोग स्लो इंटरनेट से परेशान हैं. कराची से लाहौर तक, पाकिस्तान में इंटरनेट की गति बेहद धीमी हो गई है, जिससे उपयोगकर्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक को लोग एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.

क्या है इसके पीछे का कारण

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने "फायरवॉल" लागू किया है, जो सोशल मीडिया पर देशविरोधी सामग्री की निगरानी के लिए लगाया गया है. हालांकि, इस कदम ने इंटरनेट की गति को बुरी तरह प्रभावित किया है. सरकार ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय इसे "बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया मुद्दा" बताया.

ऑनलाइन कारोबार पर असर

धीमे इंटरनेट के कारण ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को काफी नुकसान हो रहा है. स्थिर इंटरनेट कनेक्शन न मिलने से लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं. Downdetector ने भी पुष्टि की है कि 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे से व्हाट्सऐप, जीमेल, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसी सेवाओं में व्यवधान देखा गया. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, संचार और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों में लगे लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं.

Elon Musk से लगाई थी गुहार

इंटरनेट आउटेज पाकिस्तान में एक आम समस्या बन गई है. नवंबर में इस्लामाबाद में एक राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं. उस समय कई लोगों ने एलन मस्क (Elon Musk) से स्टारलिंक (Starlink) सेवा शुरू करने की अपील की थी, लेकिन फिलहाल यह सेवा वहां उपलब्ध नहीं है. एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा की है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि नई समय सीमा क्या होगी.

यह भी पढ़ें:

Vivo से लेकर iQOO तक! इस महीने लॉन्च होने वाले हैं ये धांसू स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget