एक्सप्लोरर

भारत सरकार ने इन यूज़र्स के लिए जारी की चेतावनी! जानें क्या है पूरा मामला

Windows Users: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने जुलाई 2025 में Windows और Microsoft Office यूज़र्स के लिए एक गंभीर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है.

Alert for Windows Users: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने जुलाई 2025 में Windows और Microsoft Office यूज़र्स के लिए एक गंभीर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. इस चेतावनी के अनुसार, Microsoft के कई प्रोडक्ट्स में ऐसी खामियां पाई गई हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूज़र्स की निजी जानकारी चुरा सकते हैं या सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुँचा सकते हैं.

इस चेतावनी का असर करोड़ों लोगों और कंपनियों पर पड़ेगा, क्योंकि दुनियाभर में ज्यादातर कंप्यूटर सिस्टम Windows और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स जैसे Office, Azure, Dynamics आदि पर निर्भर हैं.

क्या कहा गया है CERT-In की रिपोर्ट में?

सरकार द्वारा जारी यह अलर्ट 'हाई-सेवेरिटी' के तहत रखा गया है, यानी खतरा बेहद गंभीर है. रिपोर्ट में बताया गया है कि Microsoft के सॉफ़्टवेयर में कई कमजोरियां मौजूद हैं, जो हैकर्स को यह करने की इजाज़त दे सकती हैं.

  • सिस्टम पर कंट्रोल हासिल करना
  • संवेदनशील डेटा चुराना
  • रिमोट कोड रन करके हमला करना
  • सुरक्षा उपायों को बायपास करना
  • सिस्टम की सेटिंग्स से छेड़छाड़ करना
  • सर्वर या नेटवर्क को अस्थायी रूप से बंद करना
  • स्पूफिंग अटैक यानी किसी और की पहचान में घुसपैठ करना

इन कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर हमलावर किसी भी सिस्टम को आसानी से निशाना बना सकते हैं, चाहे वो व्यक्तिगत उपयोग का हो या कॉर्पोरेट स्तर पर इस्तेमाल होने वाला.

किन-किन यूज़र्स को है खतरा?

CERT-In के अनुसार, निम्नलिखित Microsoft सेवाएं इस खतरे की चपेट में हैं.

  • Microsoft Windows
  • Microsoft Office
  • Microsoft Dynamics
  • Microsoft Edge या अन्य ब्राउज़र
  • Developer Tools
  • SQL Server
  • System Center
  • Azure

Microsoft की पुरानी सर्विसेज जिनके लिए ESU (Extended Security Updates) मिल रहे हैं

कुछ ऐप्स

यदि आप इनमें से कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, तो आपका सिस्टम खतरे में है. खासकर बिज़नेस टूल्स और क्लाउड सेवाएं जैसे Azure भी हैकर्स के निशाने पर हैं.

Microsoft ने क्या कहा और समाधान क्या है?

Microsoft ने इस खतरे को गंभीरता से लिया है और इन समस्याओं को हल करने के लिए सेक्योरिटी पैच और अपडेट्स जारी कर दिए हैं. कंपनी का कहना है कि अभी तक इन खामियों का बड़े स्तर पर दुरुपयोग नहीं हुआ है, लेकिन खतरा बरकरार है.

यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे तुरंत अपने सिस्टम में ऑटोमैटिक अपडेट ऑन करें, नया अपडेट इंस्टॉल करें और सिस्टम को रीस्टार्ट करें ताकि सभी सुरक्षा उपाय प्रभावी हो सकें और आपका सिस्टम सुरक्षित बना रहे.

यह भी पढ़ें:

Amazon Prime Day Sale 2025: 30,000 रुपये से कम में मिल रहे ये 6 दमदार स्मार्टफोन डील्स, फटाफट चेक करें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget