एक्सप्लोरर

Operation Sindoor में WhatsApp नहीं, इस मोबाइल सिस्टम को यूज कर रही थी सेना, खुद आर्मी चीफ ने किया खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सिक्योर कम्युनिकेशन के लिए भारतीय सेना ने स्वदेशी मोबाइल इकोसिस्टम संभव का इस्तेमाल किया था. खुद आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी ने इसका खुलासा किया है.

Operation Sindoor के दौरान भारतीय सेना ने मेड-इन-इंडिया मोबाइल इकोसिस्टम SAMBHAV का इस्तेमाल किया था. खुद आर्मी चीज जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इसका खुलासा किया है. उन्होंने यह भी बताया कि अब इसके अपग्रेड पर काम किया जा रहा है. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में टारगेटेट हमले किए थे. इससे पाकिस्तान की कमर टूट गई और उसने सीजफायर करने का प्रस्ताव दिया. 7 मई को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के चौथे दिन यानी 10 मई को ही पाकिस्तान अपनी हार मानते हुए भारत से सीजफायर की बातचीत करने के लिए तैयार हो गया था.

SAMBHAV को लेकर क्या बोले जनरल द्विवेदी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कमांड और कम्युनिकेशन के लिए संभव फोन यूज किया गया था. हम WhatsApp और बाकी चीजें यूज नहीं कर रहे थे. अब हम इसे अपग्रेड कर रहे हैं.

क्या है संभव मोबाइल इकोसिस्टम?

SAMBHAV इकोसिस्टम का पूरा नाम सिक्योर आर्मी मोबाइल भारत वर्जन है. यह एक एंड-टू-एंड सिक्योर मोबाइल इकोसिस्टम है, जो 5G टेक्नोलॉजी पर काम करता है. इसमें एनक्रिप्शन की कई लेयर लगी हुई हैं और इंस्टेंट कनेक्टिविटी देता है. इसमें WhatsApp की तरह काम करने वाली M-Sigma ऐप दी गई है. यह पूरी तरह भारत में बनी हुई है और व्हाट्सऐप का एक सिक्योर विकल्प है. इसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स, इमेज और वीडियोज आदि भेजने के लिए यूज किया जा सकता है और इससे डेटा लीक होने का कोई खतरा नहीं है.

SAMBHAV के बारे में बात करते हुए सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क पर बातचीत को कोई तीसरा व्यक्ति भी सुन सकता है. इसलिए इस पर जानकारी लीक होने का खतरा रहता है. इसलिए एक एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड और सिक्योर मोबाइल इकोसिस्टम तैयार किया गया है, जो सिक्योर कम्युनिकेशन की सुविधा देता है. इसे देशभर में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और इंडस्ट्री के साथ मिलकर डेवलप किया गया है. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 vs iPhone Air vs iPhone 17 Pro: आपके लिए कौन-सा नया मॉडल सही रहेगा? यहां जानिये सारे जरूरी फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget