एक्सप्लोरर

अगर आप भी सैनेटाइजर से साफ करते हैं अपना फोन तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ये नुकसान

कोरोना से बचने के लिए अगर आप भी अपने फोन को सैनेटाइजर से साफ करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. इससे आपका फोन खराब हो सकता है. जानिए क्या है फोन साफ करने का सही तरीका.

पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के चलते लोगों को बार बार साबुन से हाथ धोने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है. लोगों में डर है कि कहीं हम इनफेक्टेड न हो जाएं. इसलिए लोग घर से बाहर निकलने पर अपने साथ सैनेटाइज और मास्क लगाकर जाते हैं. कहीं बाहर से आने के बाद खुद को अच्छी तरह से संक्रमण रहित बनाते हैं. ऐसे में कई लोग अपने फोन को भी डिसइन्फेक्टेड करने के लिए सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते हैं.

सैनेटाइजर से फोन को होने वाले नुकसान

स्क्रीन और स्पीकर हो सकता है खराब कुछ लोग फोन को साफ करने के लिए एंटी बैक्टीरियल वेट-वाइप्स भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ लोग हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं. एल्कोहल युक्त सैनेटाइजर फोन के ऊपर डालकर उसे रगड़ कर साफ कर देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से आपके फोन को नुकसान हो सकता है. ज्यादा सैनेटाइजर से आपके फोन की स्क्रीन, हेडफोन जैक और स्पीकर भी खराब हो सकता है.

फोन में शॉर्ट सर्किट हो सकता है कोरोना के बाद फोन रिपेयरिंग सेंटर पर ठीक होने वाले फोन की संख्या काफी बढ़ गई है. रिपेयरिंग सेंटर पर ज्यादातर ऐसे फोन ही आ रहे हैं जिन्हें सैनेटाइजर से साफ किया गया है. सेंटर के एक मैकेनिक ने बताया कि कई लोग मोबाइल को इस तरह से सैनिटाइज कर रहे हैं कि हेडफोन जैक में सैनिटाइजर घुस जाता है. इससे फोन में शॉर्ट सर्किट होने का भी खतरा होता है.

डिसप्ले और कैमरा भी हो सकता है खराब फोन को सैनेटाइजर से साफ करने पर आपके फोन का रंग बदल सकता है. एल्कोहल वाला सैनेटाइजर फोन के डिस्प्ले और कैमरा लेंस को भी खराब कर सकता है. इससे फोन के डिसप्ले का रंग पीला पड़ सकता है.

ऐसे साफ करें फोन

कॉटन का इस्तेमाल करें अगर आपको फोन सैनेटाइजर से ही साफ करना है तो सबसे पहले फोन को ऑफ कर दें. अब एक रुई का टुकड़ा लें और उस पर सैनेटाइजर डालें. अब आप इससे अपने फोन की स्क्रीन को एक सीध में साफ करें. ध्यान रखें कॉटन में रबिंग एल्कोहल की मात्रा कम होनी चाहिए. इसके अलावा आप अपने फोन को साफ करने का सही तरीका कस्टमर केयर से फोन करके भी जान सकते हैं. अलग अलग कंपनियों के फोन मैटेरियल और डिस्प्ले अलग-अलग होते हैं.

वाइप्स का करें इस्तेमाल मोबाइल साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है मार्केट में मिलने वाले 70 प्रतिशत एल्कोहल वाले मेडिकेटेड वाइप्स. इन वाइप्स से आप आसानी से अपना फोन साफ कर सकते हैं. वाइप से आप फोन के कोनों और बैक पैनल अच्छी तरह साफ कर सकते हैं. इससे फोन के बैक्टीरिया भी साफ हो जाते हैं और फोन खराब भी नहीं होता.

एंटी बैक्टीरियल पेपर मोबाइल साफ करने का एक सुरक्षित बैक्टीरियल टिश्यू पेपर भी हैं. आप किसी भी मेडिकल स्टोर से ये वाइप्स खरीद सकते हैं. इन पेपर से आप अपने फोन को साफ कर सकते हैं. ये वाइप्स काफी सूखे होते हैं जिनसे मोबाइल को किसी तरह का नुकसान नहीं होता.

ये भी पढ़ें

पब्लिक प्लेस पर भूलकर भी चार्ज न करें स्मार्टफोन, डेटा चोरी कर हैकर्स कर सकते हैं अकाउंट साफ, ऐसे करें बचाव क्या आपके एंड्रॉइड फोन में भी आती हैं ये परेशानी? जानिए कैसे ठीक करें एंड्रॉइड मोबाइल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AC यूज कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, इन गलतियों से हो सकता है बड़ा नुकसान, बिल भी बढ़ेगा
AC यूज कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, इन गलतियों से हो सकता है बड़ा नुकसान, बिल भी बढ़ेगा
चौंकाने वाली रिपोर्ट! ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, जानिए कैसे पहुंचा रहे नुकसान
चौंकाने वाली रिपोर्ट! ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, जानिए कैसे पहुंचा रहे नुकसान
जूम की तरह WhatsApp पर भी हो सकती है स्क्रीन शेयरिंग, चुटकियों में होंगे ऑफिस के काम, यह है तरीका
जूम की तरह WhatsApp पर भी हो सकती है स्क्रीन शेयरिंग, चुटकियों में होंगे ऑफिस के काम, यह है तरीका
4G, 5G या LTE? इंटरनेट स्पीड भी तेज और बैटरी भी सेफ, जानिए आपके फोन के लिए कौन सा नेटवर्क मोड है सबसे बेस्ट
4G, 5G या LTE? इंटरनेट स्पीड भी तेज और बैटरी भी सेफ, जानिए आपके फोन के लिए कौन सा नेटवर्क मोड है सबसे बेस्ट

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget