एक्सप्लोरर

क्या आपके एंड्रॉइड फोन में भी आती हैं ये परेशानी? जानिए कैसे ठीक करें एंड्रॉइड मोबाइल

भारत में एंड्राइड फोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. एंड्रोइड फोन में आपको एक से एक शानदार फीचर्स मिल जाएंगे, लेकिन कुछ समय बाद इन फोन्स में कुछ बेसिक समस्याएं आने लगती हैं. आप चाहें तो फोन में आने वाली ऐसी दिक्कतों को खुद भी दूर कर सकते हैं.

स्मार्टफोन कितना भी महंगा क्यों न हो, कुछ समय बाद उसमें कोई न कोई दिक्कत आ ही जाती है. कभी फोन गर्म होने लगता है तो कभी बैटरी की समस्या होने लगती है. ऐसे में हमेशा फोन को सर्विस सेंटर पर लेकर जाए ऐसा जरूरी नहीं है. आप चाहें तो एंड्राइड फोन में आने वाली इन समस्याओं का खुद ही समाधान कर सकते हैं. आज हम आपको एंड्राइड फोन में आने वाली ऐसी 4 बड़ी परेशानियों के बारे में बता रहे हैं जो एंड्रॉइड यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशान करती हैं. आइये जानते हैं क्या हैं वो समस्याएं और उनका समाधान. जिससे आप खुद ही घर पर अपना फोन ठीक कर सकते हैं.

बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होना- एंड्रॉइड फोन में एक आम समस्या होती है बैटरी का जल्दी डिस्चार्ज होना. जैसे ही आपका फोन पुराना होता है बैटरी खत्म होने की समस्या बड़ी होने लगती है. फोन खरीदने के कुछ समय बाद ही बैटरी तेजी से यूज होने लगती है लेकिन अगर आपका फोन एक साल पुराना है और उसकी बैटरी जल्द खत्म हो रही है तो इसके कई कारण हो सकते हैं. सबसे पहले ये जान लें कि बैटरी कहां ज्यादा खर्च होती है. इसके अलावा बैटरी की समस्या ओएस या सॉफ्टवेयर अपडेट की वजह से भी हो सकती है. आप समय पर अपने फोन को अपडेट जरूर कर लें. अगर फिर भी समस्या है तो चेक करें कि आपके फोन में कौन सा ऐप सबसे ज्यादा बैटरी खर्च कर रहा है. ऐसे ऐप को अनइंस्टॉल कर दें. इसके अलावा फोन की बैटरी सेव करने के लिए बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर दें और ब्राइटनेस को कम कर दें.

फोन का गर्म होना- एंड्राइड फोन में आने वाली सबसे समस्या है फोन का बार बार गर्म होना. अक्सर फोन में गेम खेलते वक्त या मूवी देखते वक्त फोन हीट होने लगता है. जिससे फोन गर्म होने लगता है. ऐसे में आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने फोन को नॉर्मल कर सकते हैं. अगर आपका फोन कॉलिंग, मैसेजिंग और चैटिंग के दौरान गर्म हो जाता है तो यह सॉफ्टवेयर की समस्या हो सकती है. पुराने फोन में इंटरनल मेमोरी फुल होने से ऐसी परेशानी ज्यादा होती है. इसके लिए आप फोन की मेमोरी को क्लियर करके एक बार रिस्टार्ट कर लें. इसके अलावा अपने फोन के सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर लें. ऐसा करने से आपकी परेशानी कम हो सकती है.

ऐप डाउनलोड नहीं होना- एंड्राइड फोन में कई बार ऐप्स डाउनलोड नहीं होते. ऐसे में आपको सिंपली सबसे पहले अपने फोन को अपडेट करना है उसके बाद काफी हद तक आपकी परेशानी खत्म हो जाएगी. ध्यान रहे आपको प्ले स्टोर को भी अपडेट करना है. अगर अपडेट के बाद भी समस्या आ रही है तो प्ले स्टोर से कैशे क्लियर करें.  आपको फोन की सेटिंग में दिए गए ऐप मैनेजर पर क्लिक करना है यहां क्लियर कैशे का ऑप्शन होगा. आपके फोन में समस्या का समाधान हो जाएगा.

कैमरा क्रैश हो जाता है- कई बार एंड्राइड फोन में फोटोग्राफी के दौरान काफी परेशानी होती है. फोन का कैमरा ऑन करने के बाद जैसे ही फोटो क्लिक करने के लिए प्रेस करते हैं कैमरा क्रैश हो जाता है. ऐसी स्थिति में आप खुद भी इस समस्या को सही कर सकते हैं. पहले फोन को अपडेट कर लें. अगर फिर भी फोन सही नहीं हो रहा तो सेटिंग में जाकर ऐप मैनेजर में कैमरा ऑप्शन पर आपको सबसे नीचे दिए गए कैशे क्लियर पर क्लिक करना है. इसके बाद आपको कैमरा ऐप को फोर्स स्टॉप करना होगा. फोर्स स्टॉप करने के बाद ऐप को 5 सेकेंड के लिए डिसेबल करने के बाद इनेबल करना होगा. इससे आपकी समस्या सही हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Facebook-Instagram Down, अमेरिका के बाद भारत में भी यूजर्स परेशान
Facebook-Instagram Down, अमेरिका के बाद भारत में भी यूजर्स परेशान
Noise Cancelling Headphones यूज करने से पहले जानें सच्चाई! नहीं तो पड़ेगा पछताना
Noise Cancelling Headphones यूज करने से पहले जानें सच्चाई! नहीं तो पड़ेगा पछताना
वर्क डेस्क की लाइटिंग हुई हाईटेक, BenQ ने पेश किए नए Bar Lights
वर्क डेस्क की लाइटिंग हुई हाईटेक, BenQ ने पेश किए नए Bar Lights
JioHome यूजर्स के लिए 12 महीने Prime Lite Free, ऐसे करें Claim
JioHome यूजर्स के लिए 12 महीने Prime Lite Free, ऐसे करें Claim

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत महासागर में अलनीनो, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, भारत में 'आफत'
प्रशांत महासागर में अलनीनो, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, भारत में 'आफत'
पंजाब: नशे के खिलाफ जहर खाने वाले जग्गा सिंह की हालत गंभीर, पटियाला शिफ्ट
पंजाब: नशे के खिलाफ जहर खाने वाले जग्गा सिंह की हालत गंभीर, पटियाला शिफ्ट
जेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, न्यूयॉर्क में मिलेंगे, बोले- 'गंभीर कदम...'
जेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, न्यूयॉर्क में मिलेंगे, बोले- 'गंभीर कदम...'
'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नी सुरभि संग नजर आएंगे मनोज तिवारी, बेटी रिति बिग बॉस 20 में मचा रहीं धमाल
'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नी संग दिखेंगे मनोज तिवारी, बेटी पहुंची बिग बॉस 20
वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे
वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे
पश्चिम एशिया में मचेगी तबाही, अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी, जानें एडवाइजरी
पश्चिम एशिया में मचेगी तबाही, अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी, जानें एडवाइजरी
दिल्ली में खत्म हुआ बारिश का दौर? शुष्क रहेगा मौसम, जानें अपडेट
दिल्ली में खत्म हुआ बारिश का दौर? शुष्क रहेगा मौसम, जानें अपडेट
ट्रेन में रो रही थी यात्री की बिटिया रानी, चुप कराने को वेंडर ने किया डांस
ट्रेन में रो रही थी यात्री की बिटिया रानी, चुप कराने को वेंडर ने किया डांस
Embed widget