एक्सप्लोरर

इंसानी सर्जनों की छुट्टी तय! Elon Musk ने किया सनसनीखेज खुलासा

Elon Musk: AI का युग अब केवल डेटा एनालिसिस और कोडिंग तक सीमित नहीं रहा है. अब यह तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे ज्यादा विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में भी दस्तक दे रही है.

Elon Musk: AI का युग अब केवल डेटा एनालिसिस और कोडिंग तक सीमित नहीं रहा है. अब यह तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे ज्यादा विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में भी दस्तक दे रही है. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र के दिग्गज एलन मस्क का मानना है कि आने वाले समय में रोबोट्स न केवल सर्जनों की मदद करेंगे बल्कि उन्हें पछाड़ भी देंगे. मस्क के अनुसार, अगले पांच वर्षों के भीतर रोबोट्स दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसानी सर्जनों से भी ज्यादा कुशल हो जाएंगे.

X पर किया खुलासा

एक्स (पहले ट्विटर) पर मारियो नाफल की एक पोस्ट का जवाब देते हुए मस्क ने लिखा, "कुछ वर्षों में रोबोट अच्छे सर्जनों को और पांच साल में सर्वश्रेष्ठ सर्जनों को पीछे छोड़ देंगे." यह टिप्पणी Medtronic की Hugo रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी (RAS) सिस्टम पर बेस्ड एक रिपोर्ट के संदर्भ में आई है. Hugo ने हाल ही में प्रोस्टेट, किडनी और ब्लैडर जैसी जटिल यूरीनरी सर्जरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 137 सफल ऑपरेशन किए. इन ऑपरेशनों में जटिलता का स्तर नॉर्मल सर्जरी के मुकाबले कहीं कम रहा. रिपोर्ट के अनुसार, Hugo ने 98.5% सफलता दर हासिल की जबकि शुरुआती लक्ष्य केवल 85% था. केवल दो मामलों में पारंपरिक सर्जरी का सहारा लेना पड़ा, एक बार मशीन में खराबी के कारण और दूसरी बार एक जटिल मरीज के केस में.

हालांकि फिलहाल रोबोट्स पूरी तरह से सर्जनों की जगह नहीं ले रहे हैं लेकिन अब ऑपरेशन थियेटरों में इनकी मौजूदगी भरोसेमंद और आम होती जा रही है. मारियो नाफल ने अपने पोस्ट में कहा, "इसका मतलब यह नहीं कि कल से ही रोबोट सर्जन बन जाएंगे, लेकिन आपके अगले डॉक्टर के साथ रोबोट्स की मौजूदगी सहायक ज़रूर हो सकते हैं."

एलन मस्क की कंपनी कर रही काम

एलन मस्क, इस बदलाव को और भी गहरे स्तर पर आते देख रहे हैं. अपनी कंपनी Neuralink के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस चिप को इंसानों में इम्प्लांट करने के लिए रोबोट्स का सहारा लिया. मस्क के मुताबिक, इतनी बारीक और तेज सर्जरी इंसानी हाथों से संभव नहीं थी. Neuralink फिलहाल लकवे से पीड़ित मरीजों पर R1 रोबोट के जरिए परीक्षण कर रही है.

यह रोबोट मस्तिष्क में बेहद पतले 64 इलेक्ट्रोड थ्रेड्स को केवल 15 मिनट में बहुत ही सटीकता से समझ लेता है. ये थ्रेड्स इंसानी बाल से भी पतले होते हैं और ब्रेन सिग्नल को वायरलेस तरीके से रिकॉर्ड और ट्रांसमिट करने में मदद करते हैं. मस्क का कहना है कि इस तरह की सटीकता और गति इंसानी हाथों से संभव ही नहीं है.

यह भी पढ़ें:

अब Emojis नहीं, Stickers की चलेगी! WhatsApp का धमाकेदार अपडेट बदल देगा चैटिंग का अंदाज, जानिए कैसे करें अपडेट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
पुराने iPhone के मिलेंगे अच्छे पैसे! Apple देगा जबरदस्त एक्सचेंज वैल्यू, जानिए कैसे उठाएं फायदा
पुराने iPhone के मिलेंगे अच्छे पैसे! Apple देगा जबरदस्त एक्सचेंज वैल्यू, जानिए कैसे उठाएं फायदा
नए बच्चों को कैसे भोंट बुद्धि बना रहा एआई, क्यों Gen-Z में कम देखने को मिल रहा IQ?
नए बच्चों को कैसे भोंट बुद्धि बना रहा एआई, क्यों Gen-Z में कम देखने को मिल रहा IQ?
आपकी बातें चोरी-छिपे सुन रहे हैं सोशल मीडिया ऐप्स, फोन में इस सेटिंग को तुरंत करें बंद
आपकी बातें चोरी-छिपे सुन रहे हैं सोशल मीडिया ऐप्स, फोन में इस सेटिंग को तुरंत करें बंद

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget