एक्सप्लोरर

अब Emojis नहीं, Stickers की चलेगी! WhatsApp का धमाकेदार अपडेट बदल देगा चैटिंग का अंदाज, जानिए कैसे करें अपडेट

WhatsApp के नए अपडेट में अब यूजर्स स्टिकर से रिएक्ट कर सकते हैं, अपनी सेल्फी से कस्टम स्टिकर बना सकते हैं और कैमरा इफेक्ट्स के साथ चैटिंग को और मजेदार बना सकते हैं.

हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपना एक बेहद दिलचस्प अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में एक नया फीचर शामिल है जो आपके चैट करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है और वह अपटडे है 'स्टिकर रिएक्शन'. 

अब तक जब हमें किसी मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया देनी होती थी, तो हम इमोजी का सहारा लेते थे. जैसे हंसने वाला चेहरा, दिल या अंगूठा ऊपर, लेकिन अब WhatsApp ने इसमें और रंग भरते हुए स्टिकर रिएक्शन का नया फीचर जोड़ दिया है. अब आप एक से बढ़कर एक स्टिकर के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं वो भी एक टैप में.

इस अपडेट में कई और शानदार चीजें भी शामिल हैं. सबसे मजेदार फीचर है सेल्फी से स्टिकर बनाना. जी हां, अब आप अपनी सेल्फी लेकर उसे स्टिकर में बदल सकते हैं. सिर्फ कैमरा खोलिए, फोटो लीजिए और WhatsApp उसे अपने-आप एक स्टिकर में बदल देगा. आप चाहें तो उसे दोस्तों को भेजें या किसी मैसेज पर उसी से रिएक्ट करें. 

कैमरे में भी बड़ा बदलाव

इतना ही नहीं, WhatsApp के कैमरे में भी बड़ा बदलाव आया है. अब आप फोटो या वीडियो लेते समय 30 से ज़्यादा बैकग्राउंड, फिल्टर और इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी अब आपकी तस्वीरें और वीडियोज भी पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और मजेदार दिखेंगी. इन अपडेट्स में एक और नई बात ये है कि आप पूरे स्टिकर पैक को एक साथ अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. अगर कोई स्टिकर पैक आपको पसंद आ गया, तो उसे एक क्लिक में भेज दीजिए और सब मिलकर मजा लीजिए.

WhatsApp का यह नया अपडेट न केवल बातचीत को आसान बनाता है, बल्कि उसे ज्यादा दिलचस्प और पर्सनल भी बना देता है. आज की डिजिटल बातचीत में जब शब्द कम और भावनाएं ज़्यादा बोलती हैं, तब ऐसे फीचर्स हमारी बातों को और भी बेहतर तरीके से सामने लाते हैं. 

कैसे करें नए स्टिकर रिएक्शन का इस्तेमाल?

1.  सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से WhatsApp को अपडेट करें.

2.  इसके बाद आपको किसी के चैट को खोलना है और वहां स्टिकर आइकन पर टैप करना होगा. उसके बाद Create Sticker पर क्लिक करें. वहां अपनी सेल्फी लें और WhatsApp खुद उसे स्टिकर में बदल देगा. जिसके बाद आप इसे रिएक्शन के रूप में या सामान्य चैट में भेज सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget