एक्सप्लोरर

आपके काम को आसान बनाने लिए कीबोर्ड में दी गई हैं F Keys, क्या आपको इन्हें इस्तेमाल करना आता है?

Keyboard Function Keys : आपने कीबोर्ड में ऊपर की तरफ F1 से लेकर F12 तक की फंक्शन कीज देखी होंगी, क्या आपको पता है कि इन्हें कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

Function Keys : फंक्शन कीज को आमतौर पर F कीज के तौर पर भी जाना जाता है. ये कीबोर्ड की टॉप लाइन पर होती हैं. इनकी गिनती F1 से F12 तक होती है. हर फंक्शन की का अपना अलग काम होता है. F कुंजियों को 1980 के दशक की शुरुआत में पेश किया गया था और तब से ये लगभग सभी कीबोर्ड में दी जा रही हैं. क्या आपने कभी इन F कीज का इस्तेमाल किया है? क्या आप जानते हैं कि इनका इस्तेमाल किस काम में किया जाता है? अगर आपका जवाब न है, तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है. खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप F कीज का इस्तेमाल करके अपने काम को आसान बना सकते हैं.

कीबोर्ड में फंक्शन कीज क्यों होती हैं?

  • F1: आमतौर पर अधिकांश सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में हेल्प मेन्यू खोलने के लिए F1 की का इस्तेमाल किया जाता है. यह प्रोग्राम का इस्तेमाल करने, ट्रबलशूट और एडिशनल रिसोर्सेज तक पहुंचने के बारे में जानकारी देती है.
  • F2: विंडोज में फाइल या फोल्डर का नाम बदलने के लिए F2 की का इस्तेमाल किया जाता है. आप किसी फाइल या फोल्डर सिलेक्ट कर, उसका नाम एडिट करने के लिए F2 दबा सकते हैं.
  • F3: विंडोज में फाइल या फोल्डर को सर्च करने के लिए F3 key का इस्तेमाल किया जाता है. आप सर्च बॉक्स खोलने और किसी पार्टिकुलर फाइल या फोल्डर को सर्च करने के लिए F3 दबा सकते हैं.
  • F4: विंडोज एक्सप्लोरर में एड्रेस बार खोलने के लिए F4 कुंजी का इस्तेमाल किया जाता है. आप एड्रेस बार ओपन करने के लिए F4 दबा सकते हैं. 
  • F5: वेब ब्राउजर में वेबपेज को रिफ्रेश करने के लिए F5 की का इस्तेमाल किया जाता है. आप वेबपेज को फिर से लोड करने और कंटेंट को अपडेट करने के लिए F5 दबा सकते हैं.
  • F6: वेब ब्राउजर में कर्सर को एड्रेस बार में ले जाने के लिए F6 कुंजी का इस्तेमाल किया जाता है. आप एड्रेस बार तक तुरंत कर्सर ले जाने के लिए F6 दबा सकते हैं और उस वेबपेज का URL टाइप कर सकते हैं, जिसे आप एक्सेस करना चाहते हैं.
  • F7: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में स्पेलिंग और ग्रामर चेकर खोलने के लिए F7 की का इस्तेमाल किया जाता है. 
  • F8: विंडोज स्टार्टअप मेन्यू को एक्सेस करने के लिए F8 की का इस्तेमाल किया जाता है. सेफ मोड और सिस्टम रिस्टोर जैसे विभिन्न बूट ऑप्शन को एक्सेस करने के लिए आप स्टार्टअप प्रोसेस के दौरान F8 दबा सकते हैं.
  • F9: यह की सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के आधार पर अलग -अलग काम करती है. उदाहरण के लिए, Microsoft Outlook में ईमेल भेजने और रिसीव करने के लिए F9 का इस्तेमाल किया जाता है.
  • F10: अधिकांश सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में मेनू बार को एक्टिव करने के लिए F10 कुंजी का इस्तेमाल किया जाता है. 
  • F11: इस की का इस्तेमाल अधिकांश वेब ब्राउजर को फुल-स्क्रीन मोड में स्विच करने के लिए किया जाता है. 
  • F12: F12 कुंजी का इस्तेमाल कई सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों में कन्वर्सेशन बॉक्स को खोलने के लिए किया जाता है. आप डॉक्यूमेंट की कॉपी को नए नाम से सेव करने के लिए भी  F12 दबा सकते हैं.

यह भी पढ़ें - लॉन्च हुआ भारत में बना Lava Blaze 2, 11GB रैम के साथ मिलेगा एकदम स्मूथ एक्सपीरियंस, कीमत सिर्फ इतनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget