एक्सप्लोरर

KBC Scam on WhatsApp: आपकी इस गलती से सेकंडों में खाली हो जायेगा बैंक अकाउंट!

WhatsApp Fraud: साइबर क्रिमिनल्स आपको वॉट्सएप पर एक मैसेज भेजकर ठगने की कोशिश कर सकते हैं. आइए जानते हैं वो कौनसा मैसेज है जिसके झांसे में आकर आपको लग सकता है चूना.

WhatsApp Scam: वॉट्सएप (WhatsApp) एक लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल लोग पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल और ऑफिस वर्क के लिए भी करते हैं. यूजर्स की इतनी बड़ी संख्या और उनकी ज्यादा निर्भरता का फायदा उठाने के लिए साइबर क्रिमिनल्स मौका ढूंढते रहते हैं. इसके लिए वे तरह तरह के पैंतरे इस्तेमाल करते हैं. वॉट्सएप पर भी इस तरह के फ्रॉड होते हैं. व्हाट्सएप पर फ्रॉड (Fraud) के कई मामले सामने आ चुके हैं. फ्रॉड करने का सबसे पॉपुलर तरीका है केबीसी (KBC) में इनाम जीतने का झांसा देना. हालांकि, इस तरीके को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ गई है, इसलिए अब इसके मामले कम हो गए हैं, लेकिन अब ठगों ने केबीसी के नाम पर ठगने का एक और नया तरीका शुरू किया है. आज हम आपको इसी तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस तरह की ठगी का शिकार न हो पाएं. 

ऐसे होती है शुरुआत 

इस फ्रॉड की शुरुआत में साइबर क्रिमिनल्स आपको आपकी वॉट्सएप पर एक मैसेज भेजते हैं. इस मैसेज में लिखा होता है कि आपकी केबीसी की तरफ से 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है. यह जानकारी टाइप मैसेज के अलावा एक वॉयस नोट के जरिये भी दी जाती है. लोगों को झांसे में लेने के लिए साइबर क्रिमिनल्स KBC के ऑडियो क्लिप और फोटो का इस्तेमाल करते हैं. जिसे देखकर अधिकतर लोग उसे सही मैसेज मानकर ठगों के जाल में फंस जाते हैं. केबीसी की ओर से कभी भी वॉट्सएप पर कोई क्विज नहीं चलाता जाता है और न ही कोई इनाम दिया जाता है. 

ऐसे लगाते हैं चपत 

जब लोग ठगों के मैसेज को सच मानकर उनकी बातों में आ जाते हैं, उसके बाद ये उनसे रुपये ठगने का काम शुरू करते हैं. यह आपसे जीती हुई राशि ट्रांसफर करने से पहले टैक्स के रूप में कुछ रूपये भेजने के लिए कहते हैं. 25 लाख की बड़ी रकम के लालच में कई लोग उनकी डिमांड मानकर रुपये भेज भी देते हैं. 

ऐसे रहें सावधान 

  • अगर आपके वॉट्सएप पर इस तरह का मैसेज आता है तो उसे इग्नोर करें. 
  • मैसेज में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही उसमें दिए किसी नंबर पर कॉल करें. 
  • अगर गलती से आपने मैसेज पर भरोसा करके आगे की बातचीत शुरू भी कर दी है और इनाम के लिए कुछ रुपये मांगे जाएं तो न दें. 
  • हो सकता है कि ये लोग आपसे किसी भी तरह का कोई पैसा न मांगें, बल्कि उसकी जगह वह रुपये ट्रांसफर करने के लिए आपकी बैंकिंग डिटेल्स मांगे. अपनी निजी या बैंकिंग से जुड़ी जानकारी शेयर न करें. 

यह भी पढ़ें - 

Android और iPhone से गूगल सर्च हिस्ट्री डिलीट करने का बेहद आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget