एक्सप्लोरर

‘I’m Not a Robot’ क्लिक करते ही वेबसाइट को कैसे पता चलता है आप इंसान हैं या नहीं? जानिए इस छोटे से चेकबॉक्स की बड़ी ताकत

अगर आप अपने ब्राउजर में Google अकाउंट से लॉग इन हैं, तो reCAPTCHA (Google का सिक्योरिटी टूल) आपकी पिछली ब्राउजिंग हिस्ट्री को भी ध्यान में रखता है.

अगर आपने कभी किसी वेबसाइट पर कुछ सर्च किया हो, कुछ डाउनलोड करने की कोशिश की हो या कोई फॉर्म भरा हो, तो आपने एक छोटा सा चेकबॉक्स जरूर देखा होगा 'I’m Not a Robot'. ये लाइन जितनी साधारण लगती है, इसके पीछे का सिस्टम उतना ही स्मार्ट और जटिल होता है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ एक क्लिक करने से वेबसाइट को कैसे पता चलता है कि सामने बैठा यूज़र इंसान है या कोई ऑटोमेटेड बॉट?

सिर्फ क्लिक नहीं, आपका पूरा बिहेवियर देखा जाता है

जब आप उस चेकबॉक्स पर क्लिक करते हैं, तो असल में सिस्टम पहले से आपकी हरकतें यानी आपके माउस का मूवमेंट, स्क्रीन पर स्क्रॉल करने का तरीका और क्लिक करने में लगने वाला वक्त नोट कर रहा होता है.

एक इंसान का माउस मूवमेंट कभी सीधा नहीं होता, वो थोड़ी घुमावदार और बेतरतीब सी होती है. वहीं, कंप्यूटर प्रोग्राम यानी बॉट्स बिल्कुल सटीक और एक जैसा व्यवहार करते हैं. इसी फर्क को पकड़कर सिस्टम तय करता है कि आप असली इंसान हैं या नहीं.

आपके डिवाइस की भी जांच होती है

इसके अलावा, आपका ब्राउजर और डिवाइस भी स्कैन किया जाता है. इसे तकनीकी भाषा में ब्राउजर फिंगरप्रिंटिंग कहा जाता है. इसमें ये देखा जाता है कि आपका IP एड्रेस क्या है, आपकी स्क्रीन का साइज कितना है, आपने कौन-कौन से प्लगइन्स इंस्टॉल कर रखे हैं, आप कौन से टाइम जोन में हैं और भी बहुत कुछ.

अगर इन जानकारियों में कुछ भी संदिग्ध लगा, जैसे कि VPN का इस्तेमाल, या फिर बॉट्स द्वारा अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला हेडलेस ब्राउज़र, तो सिस्टम अलर्ट हो जाता है.

कभी-कभी मिलती है इमेज वाली चुनौती

अगर आपकी गतिविधि सामान्य लगती है तो आप एक क्लिक में आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन अगर सिस्टम को थोड़ा भी शक हुआ, तो आपको एक विजुअल टेस्ट दिया जाता है जैसे 'बस वाली तस्वीरें चुनिए', 'ट्रैफिक लाइट दिखाइए' आदि.

ये चुनौतियां इंसानों के लिए आसान होती हैं, लेकिन बॉट्स को इसमें दिक्कत होती है. क्योंकि अभी तक अधिकतर बॉट्स इमेज पहचानने में बहुत अच्छे नहीं हैं.

Google अकाउंट से भी मदद मिलती है

अगर आप अपने ब्राउजर में Google अकाउंट से लॉग इन हैं, तो reCAPTCHA (Google का सिक्योरिटी टूल) आपकी पिछली ब्राउजिंग हिस्ट्री को भी ध्यान में रखता है. इससे यह तय करना आसान हो जाता है कि आप पहले से एक भरोसेमंद यूजर हैं या नहीं.

तो आखिर में, ये चेकबॉक्स असली काम क्या करता है?

सीधा जवाब है ये आपकी पहचान की परख करता है. लेकिन सिर्फ क्लिक से नहीं, बल्कि आपकी पूरी डिजिटल बॉडी लैंग्वेज देखकर. ये एक तरह का दरबान है जो तय करता है कि वेबसाइट पर सिर्फ सही लोग ही अंदर आएं, न कि स्पैम फैलाने वाले बॉट्स.

तो अगली बार जब आप 'I’m Not a Robot' पर क्लिक करें, तो समझ लीजिए कि आप सिर्फ एक चेकबॉक्स नहीं, बल्कि एक हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम को पार कर रहे हैं!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eSIM Transfer: ई-सिम को दूसरे फोन में करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
ई-सिम को दूसरे फोन मे करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget