एक्सप्लोरर

मोबाइल फोन की आवाज नहीं आ रही? ये एक सेटिंग बदलते ही साफ देगा सुनाई

Mobile Sound Problem: अगर आपके फोन के साउंड में कोई दिक्कत आ रही है तो यहां हम कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप खुद फोन की इस दिक्कत को ठीक कर सकते हैं.

How to solve mobile sound problem: आजकल मोबाइल फोन का उपयोग हमारे जीवन का ज़रूरी हिस्सा बन चुका है. चाहे बात हो कॉल करने की, वीडियो देखने की या फिर ऑनलाइन मीटिंग्स की, फोन की आवाज का सही होना बहुत ज़रूरी है. अगर आपके फोन की आवाज ठीक से नहीं आ रही है, तो यह दिक्कत आपको फ़ोन यूज़ करने में परेशान कर सकती है. लेकिन चिंता ना करें, हम आपके लिए लाए हैं एक आसान उपाय जिससे आप इस दिक्कत को कुछ ही सेकंड में दूर कर पाएंगे.

वॉल्यूम सेटिंग्स

कई बार हम गलती से फोन की वॉल्यूम कम कर देते हैं या म्यूट कर देते हैं. सबसे पहले, अपने फोन की वॉल्यूम सेटिंग्स चेक करें. वॉल्यूम बटन का यूज़ करें और देखें कि आवाज पूरी तरह से बढ़ी हुई हो.

डू नॉट डिस्टर्ब मोड

फोन में 'डू नॉट डिस्टर्ब' मोड ऑन होने पर भी आवाज नहीं आती है तो इसे बंद करके देखें.

हैंड्सफ्री मोड

कभी-कभी फोन अपने आप हैंड्सफ्री मोड में चला जाता है. चेक करें कि आपका फोन इस मोड में न हो. अगर इन सब के बाद भी दिक्कत बनी हुई है, तो नीचे दी गई सेटिंग्स आज़माएं. 

साउंड सेटिंग्स रीसेट करें: अपने फोन की 'सेटिंग्स' में जाएं. 'साउंड' या 'आवाज' विकल्प पर टैप करें. यहां, 'साउंड प्रोफाइल' को चेक करें और इसे रीसेट करें.

सॉफ्टवेयर अपडेट: कभी-कभी पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन के कारण भी आवाज की समस्या हो सकती है. अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर 'सिस्टम अपडेट' चेक करें और यदि कोई अपडेट उपलब्ध हो तो उसे इंस्टॉल करें.

कैशे क्लियर करें: फोन की 'सेटिंग्स' में जाएं 'एप्लिकेशन्स' या 'ऐप्स' विकल्प पर जाएं ,'फोन' या 'डायलर' ऐप चुनें और 'कैशे क्लियर' करें.

हार्डवेयर चेक करें: स्पीकर और माइक्रोफोन की सफाई स्पीकर या माइक्रोफोन में धूल जमा हो जाने से भी आवाज कम हो सकती है. एक साफ, सूखे ब्रश की मदद से इसे साफ करें.

हेडफोन जैक: अगर आप हेडफोन का उपयोग करते हैं, तो चेक करें कि वह सही से कनेक्ट हो रहा है या नहीं.

अगर इन सभी तरीकों के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो हो सकता है कि यह हार्डवेयर की समस्या हो. ऐसे में आपको अपने फोन को नजदीकी सर्विस सेंटर में दिखाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें:-

डिजाइन देखकर ही दीवाना हो जाएंगे आप! जल्द आ रहा Motorola का वुडेन फिनिश लुक वाला फोन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान
क्या होता है Cold Wallet? जानें कैसे ये हैकर्स से रहता है सुरक्षित
क्या होता है Cold Wallet? जानें कैसे ये हैकर्स से रहता है सुरक्षित
Safe Mode में भी अटक गया Android फोन? ऐसे चुटकियों में करें बंद, जानें तरीका
Safe Mode में भी अटक गया Android फोन? ऐसे चुटकियों में करें बंद, जानें तरीका
टीवी को सीधे प्लग में लगाएं या एक्सटेंशन बोर्ड में, क्या है सही तरीका?
टीवी को सीधे प्लग में लगाएं या एक्सटेंशन बोर्ड में, क्या है सही तरीका?

वीडियोज

Hunkkaar Interview: Aneet Padda, Fatima Sana Shaikh, Raghubir Yadav & Karan D Kapadia Reveal Set Secrets
Anjali Arora ने Mata Sita के रोल, Trolling और Mahakavya Shri Ramayan Katha पर की खुलकर बात
Paritosh Tripathi की Wild Card Entry पर Buzz, Viral Post ने बढ़ाई Bigg Boss 20 की हलचल
Karan Johar बनाएंगे R.N. Kao की Biopic, 2028 में होगी फिल्म की Release
बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
SIR विवाद में कांग्रेस का पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन
SIR विवाद में कांग्रेस का पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
CEC विवाद: 'केरल कैसे जीते?', BJP का राहुल पर वार, प्रियंका बोलीं- बहाने बंद करें
CEC विवाद: 'केरल कैसे जीते?', BJP का राहुल पर वार, प्रियंका बोलीं- बहाने बंद करें
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
Embed widget