एक्सप्लोरर

WhatsApp चैट को Gmail में ऐसे करें सेव, जानिए ऐप की ये तीन सिंपल और काम की ट्रिक्स

अगर आप चाहते हैं कि WhatsApp पर फोटो शेयर करने पर उसकी क्वालिटी खराब न हो तो आप फोटो को डॉक्यूमेंट में सेंड कर सकते हैं. ऐसा करने पर फोटो को ओरिजनल क्वालिटी के साथ शेयर किया जा सकता है.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp इसलिए भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि ये अपने यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने की कोशिश करता है. WhatsApp में आप अपने किसी खास दोस्त या फिर रिश्तेदार की चैट को जीमेल पर सेव कर सकते हैं. इसके अलावा आप चैट की मीडिया फाइल्स को एक बार में डिलीट भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ ट्रिक्स के बारे में.

WhatsApp चैट को Gmail में ऐसे करें सेव
आप व्हाट्सऐप की पर्सनल चैट को मेल के माध्यम से किसी को भी सेंड कर सकते हैं. यही नहीं आप इस चैट को Gmail पर सेव भी कर सकते हैं. चैट भेजने के लिए WhatsApp सेटिंग्स में जाकर चैट हिस्ट्री के अंदर दिए गए एक्सपोर्ट चैट में जाना होगा. यहां आप उस कॉन्टेक्ट को सलेक्ट कर सकते हैं, जिसका चैट आपको ईमेल पर सेव करना है. यहां ऐप आपको मीडिया फाइल के साथ और बिना मीडिया फाइल्स के चैट्स एक्सपोर्ट करने का ऑप्शन भी देता है.

एक बार में डिलीट कर सकते हैं मीडिया फाइल्स
WhatsApp में कुछ कॉन्टैक्ट या ग्रुप आपके फोन के स्टोरेज को बढ़ा देते हैं. ऐसे में ऐप आपको किसी खास चैट से मीडिया डिलीट करने का ऑप्शन देता है. इसके लिए आपको WhatsApp सेटिंग्स में जाकर डाटा एंड स्टोरेज यूजेज के बाद मैनेज स्टोरेज को सलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको सभी चैट मीडिया साइज के मुताबिक ज्यादा से कम के क्रम में दिखाई देंगी. अब आप जैसे ही चैट पर क्लिक करेंगे उस ग्रुप या कॉन्टैक्ट के लिए मीडिया फाइल्स शो होंगी, इन्हें आप एक-एक कर सलेक्ट करके या फिर एक साथ सलेक्ट करके डिलीट कर सकते हैं.

सेंड करने पर फोटो का रिजॉल्यूशन नहीं होगा कम
WhatsApp पर फोटो शेयर करने के बाद ऐप उसे अपने हिसाब से रिसाइज कर देता है. इसके साथ ही फोटो की क्वालिटी खराब हो जाती है, लेकिन आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. WhatsApp पर फोटो को डॉक्यूमेंट में सेंड कर सकते हैं. ऐसा करने पर फोटो को ओरिजनल क्वालिटी के साथ शेयर किया जा सकता है. फोटो को डाक्यूमेंट में सेंड करने के लिए चैट में अटैचमेंट में जाकर डॉक्यूमेंट पर टैप करें. अब ब्राउज डॉक्यूमेंट से आप उन फोटो को सलेक्ट सकते हैं, जिन्हें आप ओरिजनल रिजॉल्यूशन में भेजना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें

WhatsApp की नई पॉलिसी पसंद नहीं आ रही तो ऐसे करें अपना अकाउंट डिलीट

15 मई के बाद बंद हो सकती है WhatsApp ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget