एक्सप्लोरर

15 मई के बाद बंद हो सकती है WhatsApp ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानिए क्या है वजह

15 मई के बाद आपको व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करना होगा. अगर आपने स्वीकार नहीं की तो आपके फोन से व्हाट्सऐप ऑडियो-वीडियो कॉल बंद हो जाएगी. धीरे-धीरे कंपनी अपनी सारी सर्विस आपके फोन पर बंद कर देगी. इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

WhatsApp एक बार फिर अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुर्खियों में है. 15 मई के बाद कई सारे नोटिफिकेशन WhatsApp में मिलने वाले हैं. अगर आप नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करेंगे, तो आपके लिए मुसीबत हो सकती है. ऐसे में उन लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है जो WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करना चाहते हैं. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को अगर आप एक्सेप्ट नहीं करते तो आपको इसके लिए अतिरिक्त वक्त भी दिया जाएगा, लेकिन आप नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करने से नहीं बच सकते हैं. 

15 मई के बाद क्या होगा  
अगर आप WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करेंगे तो कंपनी आपका एकाउंकट बंद नहीं करेगी. ऐसे यूजर्स को कंपनी की ओर से 15 मई के बाद प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करने का एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. इस तरह WhatsApp की ओर से लगातार यूजर्स को रिमाइंडर भेजा जाएगा. ऐसे में अगर आपने नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट कर लिया तो ठीक है नहीं तो आपको कुछ परेशानी हो सकती है. अगर आपने प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं किया तो कंपनी आपने कुछ फीचर्स बंद कर देगी. 

ऑडियो और वीडियो कॉल नहीं कर पाएंगे 
WhatsApp के रिमांडर भेजने के बाद भी अगर आपने प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं किया तो आपका एकाउंट बंद नहीं होगा, लेकिन आप अपनी चैट लिस्ट नहीं देख पाएंगे. आप सिर्फ WhatsApp इनकमिंग ऑडियो और वीडियो कॉल को एक्सेप्ट कर सकेंगे. इसके बाद भी अगर आपने नई पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं किया तो WhatsApp इनकमिंग ऑडियो और वीडियो कॉल भी आना बंद हो जाएगी. 

WhatsApp मैसेज भी नहीं भेज पाएंगे
अगर आपने व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं किया तो आप किसी को भी मैसेज भी नहीं भेज पाएंगे. आप WhatsApp से किसी को कॉल भी नहीं कर पाएंगे. यानि अगर देखा जाए तो व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार नहीं करने पर आपका WhatsApp एकाउंट तो बंद नहीं होगा, लेकिन सभी सर्विस बंद हो जाएंगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget