एक्सप्लोरर

Earbuds में पानी जाने से हैं परेशान, घर बैठे ठीक करने के लिए तुरंत करें ये दो काम

Earbuds Tips: ईयरबड्स में अगर पानी चला जाए तो ये खराब हो सकते है. इनको बनवाने में अच्छे खासे पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन कुछ टिप्स का इस्तेमाल करके आप घर बैठे ही बड्स को सही कर सकते हैं. 

Monsoon Tips For Earbuds: देश के कई राज्यों में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है. मानसून का सीजन लोगों को गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन दूसरी तरफ कभी-कभी परेशानी भी बढ़ा भी देता है. हम यहां बारिश में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के भीगने से खराब होने की बात कर रहे हैं.

इसमें मोबाइल फोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसी चीजें शामिल हैं. आज के समय में हर दूसरा-तीसरा इंसान इन चीजों का यूज करता है. बारिश में बाहर निकलने से पहले लोगों के मन में ये चिंता रहती है कि कहीं हमारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में पानी न चला जाए और अगर ऐसा होता है या तो वो खराब हो जाएगा नहीं तो उसे ठीक कराने में अच्छे खासे पैसे खर्च करने पड़ेंगे. 

ईयरबड्स भी पानी जाने की वजह से खराब हो सकता है और इसका डर यूज़र्स को बारिश के मौसम में हमेशा बना रहता है. ऐसे में चिंता करने की कोई बात नहीं है. हम आपको बताएंगे कि अगर आपके ईयरबड्स में पानी चला गया है तो आपको क्या करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं. 

बड्स का पॉवर ऑफ कर दें

अगर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में पानी चला जाता है, तो सबसे पहले उसका पॉवर ऑफ करना चाहिए. पानी जाने के बाद सबसे पहले बड्स का पावर ऑफ कर दें, ताकि उसमें शॉर्ट सर्किट न हो. उसके बाद किसी सूखे कपड़े से बड्स और अगर उसमें कनेक्टर और पोर्ट्स हैं तो उन्हें अच्छे से पोछें.

बड्स को ड्राई करें

आप ने कई बार देखा होगा कि फोन में पानी चले जाने के बाद लोग उसे चावल के कंटेनर में सूखने के लिए रख देते हैं. ऐसे ही बड्स को ड्राई करने के लिए चावल का इस्तेमाल करें. कम से कम 24-48 घंटों तक बड्स को टिशू पेपर में लपेट के चावल के कंटेनर में रख कर छोड़ दें.

चावल नमी को सोखने में मदद करता है. कुछ लोग बड्स को ड्राई करने के लिए हेयर ड्रायर और माइक्रोवेव जैसे हीट सोर्स का यूज करते हैं, जोकि सही नहीं है. इससे बड्स हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं. 

इन ट्रिक्स को करने के बाद भी अगर बड्स अच्छे से काम नहीं कर रहे हैं तो फिर उसे किसी प्रोफेशनल रिपेयर सेंटर पर दिखाएं. वैसे आजकल बाजार में आने वाले ज्यादातर बड्स में IPX रेटिंग के साथ वाटर रेजिस्टेंस फीचर मिलता है, जोकि पसीने और पानी के हल्के-फुल्के छीटों से बड्स को बचाता है.

यह भी पढ़ें: Vodafone Idea के यूज़र्स के लिए आई नई मुसीबत, क्या Jio और Airtel भी रेट बढ़ाने के बाद देंगी ऐसा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
ISRO Navic Satellite launch: भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
ATM Card Safety: एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget