एक्सप्लोरर

अगर आपकी निजी फोटो या वीडियो बिना इजाज़त इंटरनेट पर वायरल हो जाएं तो ये है तुरंत हटवाने का आसान तरीका

Photo Viral on Internet: सोचिए, कोई पुरानी निजी तस्वीर या वीडियो जो आपने कभी सार्वजनिक नहीं की, अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए कैसा लगेगा?

Photo Viral on Internet: सोचिए, कोई पुरानी निजी तस्वीर या वीडियो जो आपने कभी सार्वजनिक नहीं की, अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए कैसा लगेगा? कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ एक महिला वकील को जिन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की. आरोप था कि कॉलेज के एक पूर्व साथी ने गुप्त रूप से उनका वीडियो रिकॉर्ड किया था जो अब इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फैल चुका है.

न्यायमूर्ति एन. आनंद वेंकटेश ने मामले की सुनवाई करते हुए भावुक टिप्पणी की "अगर ये मेरी बेटी होती तो?" उन्होंने इसे एक गंभीर साइबर अपराध माना और केंद्र सरकार को 48 घंटे के भीतर वह आपत्तिजनक सामग्री हटाने के आदेश दिए. साथ ही तमिलनाडु पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की बात भी कही. यह घटना बताती है कि डिजिटल दौर में निजता कितनी असुरक्षित हो गई है. लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो तो घबराइए नहीं. कुछ जरूरी कदम उठाकर आप अपने डेटा पर दोबारा नियंत्रण पा सकते हैं.

क्या करें अगर आपकी निजी सामग्री लीक हो जाए?

सबसे पहले स्रोत से संपर्क करें

अगर आपकी तस्वीरें या वीडियो किसी वेबसाइट या प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाई दे रही हैं तो उस वेबसाइट के मालिक या अपलोडर से सीधे संपर्क करें. इसके लिए WHOIS टूल से वेबसाइट ओनर की जानकारी मिल सकती है. अपनी बात शांति से और स्पष्ट भाषा में रखें.

इन-प्लेटफ़ॉर्म रिपोर्टिंग का उपयोग करें

Facebook, Instagram, YouTube, X (Twitter) जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर रिपोर्टिंग का ऑप्शन होता है. वहां से "नकली पहचान", "अश्लील सामग्री" या "उत्पीड़न" जैसे कारणों से शिकायत की जा सकती है.

तकनीकी सहायता लें

अगर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, तो ‘Report Harmful Content’ जैसे वैश्विक संगठन आपको मार्गदर्शन और मदद दे सकते हैं. भारत में cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है. TOFEE संस्था के सह-संस्थापक तुषार शर्मा के अनुसार, आईटी नियम 2021 और संशोधित नियम 2023 के तहत सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को शिकायत अधिकारी रखना अनिवार्य है जो 24 घंटे में आपकी शिकायत स्वीकार करें और 15 दिनों में समाधान दें.

अपनी सामग्री इंटरनेट से हटवाने के लिए और क्या करें?

Google Removals Tool

Google से आप मांग कर सकते हैं कि वो आपकी आपत्तिजनक तस्वीरों या वीडियो को सर्च रिजल्ट से हटा दे. इसके लिए एक फॉर्म भरना होता है जिसमें लिंक और स्क्रीनशॉट देना जरूरी होता है.

Google Removal Form

> ध्यान दें: Google सिर्फ खोज परिणाम से सामग्री हटाता है, न कि पूरी वेबसाइट से.

DMCA नोटिस

अगर आपकी कोई फोटो/वीडियो कॉपीराइट के तहत है, तो आप DMCA (Digital Millennium Copyright Act) नोटिस दायर करके उसे हटवा सकते हैं.

सुरक्षित टूल्स जो आपकी मदद कर सकते हैं

Take It Down

https://takeitdown.ncmec.org

मेटा द्वारा संचालित यह टूल खास तौर पर नाबालिगों की अंतरंग सामग्री को इंटरनेट से हटवाने के लिए है. इसमें आपको तस्वीर अपलोड नहीं करनी होती — केवल उसका हैश (डिजिटल फिंगरप्रिंट) बनता है.

StopNCII.org

https://stopncii.org

यह एक इंटरनेशनल टूल है जो बिना सहमति के साझा की गई अंतरंग तस्वीरों को हटवाने में मदद करता है. आप गुमनाम रहकर केस रजिस्टर कर सकते हैं और पार्टनर प्लेटफॉर्म्स से तस्वीरें हटाई जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

अब रोबोट भी महसूस कर सकेंगे छूने का एहसास! वैज्ञानिकों ने निकाला ये नया तरीका, जानें क्या है तकनीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
AI अब हर घंटे समझेगा मौसम का मिजाज, Google ने लॉन्च किया WeatherNext 3
AI अब हर घंटे समझेगा मौसम का मिजाज, Google ने लॉन्च किया WeatherNext 3
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कार जितनी चट्टानें, नेपाल की सुरंग से चमत्कारी रेस्क्यू! एक्सपर्ट बोले- 'दुनिया ने ऐसा ऑपरेशन...'
कार जितनी चट्टानें, नेपाल की सुरंग से चमत्कारी रेस्क्यू! एक्सपर्ट बोले- 'दुनिया ने ऐसा ऑपरेशन...'
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
'मिर्जापुर द मूवी' में डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, 'मुन्ना भाई' ने लूटी लाइमलाइट, लोग बोले- 'हिट है ये फिल्म'
'मिर्जापुर द मूवी' ने डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, लोग बोले- हिट है
पंजाब: संगरूर कांड पर विपक्ष हमलावर, हरसिमरत कौर ने मान सरकार पर उठाए सवाल
पंजाब: संगरूर कांड पर विपक्ष हमलावर, हरसिमरत कौर ने मान सरकार पर उठाए सवाल
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
सालों से नहीं कटा PF? जानिए आपके खाते में जमा पैसे और ब्याज का क्या होगा
सालों से नहीं कटा PF? जानिए आपके खाते में जमा पैसे और ब्याज का क्या होगा
Embed widget