एक्सप्लोरर

क्या आपके फोन में भी नहीं आती है क्लियर आवाज? ऐसे क्लीन करें स्पीकर

अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में वॉइस कॉलिंग की समस्या से परेशान रहते हैं या फोन में ठीक से आवाज नहीं आती है, तो आप इन ट्रिक्स को अपनाकर घर पर ही फोन ठीक कर सकते हैं. आइये जानते हैं.

मोबाइल फोन ऐसा गैजेट है जिसका आजकल हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में हमारे फोन में आने वाली ज़रा सी परेशानी हमें मुसीबत में डाल देती है. स्मार्टफोन में ज्यादतर लोगों को एक बड़ी समस्या होती है कि आवाज ठीक से नहीं आती या कई बार आवाज कम आती है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि फोन में कुछ खराबी  आ गई है जो बिना सर्विस के ठीक नहीं हो सकती. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आपके फोन में कॉल सुनते वक्त कम आवाज आती है या क्लियर आवाज नहीं आती तो आप कुछ सिंपल ट्रिक्स से इसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं. ऐसे में आपको इन काम की टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए. आइये जानते हैं कैसे आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आवाज क्लियर होगी.

स्पीकर या माइक्रोफोन को चेक करें- अगर आपके फोन में सही से आवाज नहीं आ रही या वॉयस क्वालिटी कम है तो इसके लिए सबसे पहले आप अपने फोन के माइक्रोफोन, ईयरफोन और स्पीकर को चेक कर लें. फोन के स्पीकर्स गंदे होने की वजह से कई बार आवाज कम आती है. इनको साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है आप एक सुपर सॉफ्ट ब्रिसल वाला टूथब्रश ले लें. अब हल्के हाथ से फोन के स्पीकर की क्लीनिंग कर दें. कई बार फोन के कवर की वजह से भी कॉलिंग क्वालिटी खराब हो जाती है. केस ये कवर से साउंड वेव्स में बाधा आती है. तो कवर हटा कर बात करें.

 हाई-क्वालिटी कॉलिंग को करें ऑन- अच्छी साउंड क्वालिटी के लिए आप स्मार्टफोन के एचडी वॉइज या VoLTE फीचर को ऑन कर लें. आजकल कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यह फीचर इन-बिल्ट होता है. नहीं तो आप फोन में एचडी वॉयस एक्टिवेट कर सकते हैं इसका पता ऐसे चलेगा कि जब आप कॉल करेंगे तो आपको टॉप-राइट कॉर्नर में HD डायलिंग दिखाई देगा. इसके अलावा आप फोन में एडवांस कॉलिंग ऑप्शन को भी ऑन कर सकते हैं. अगर आपका फोन ज्यादा पुराना है तो आप अपने ऑपरेटर से इस फीचर को ऑन करने के लिए बात कर सकते हैं.

वाई-फाई कॉलिंग- अगर आपके फोन में नेटवर्क की दिक्कत की वजह से आवाज कम आती है या सेल्यूलर सिग्नल कमजोर हैं तो आप फोन में वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन ऑन कर सकते हैं. वाई-फाई कॉलिंग में काफी अच्छी और साफ आवाज आती है, हालांकि वाई-फाई कॉलिंग में कई बार ईको की समस्या आती है. लेकिन कमजोर नेटवर्क में बात करने से बेहतर है कि आप फोन में वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन चुन लें.

एप कॉलिंग- अगर आपके पास वाई-फाई नहीं है या घर में वाई-फाई नेटवर्क नहीं है ऐसे में आप कॉलिंग के लिए गूगल डुओ, व्हाट्सएप, मैसेंजर जैसे एप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन ऐप्स के जरिए कॉल करने में काफी साफ आवाज आती है. इससे आपकी वॉइस कॉलिंग की समस्या खत्म हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 क्यों नहीं आएगा?
इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 क्यों नहीं आएगा?
AC का तापमान 24°C रखने से कितनी बिजली बचती है, जानें हिसाब-किताब?
AC का तापमान 24°C रखने से कितनी बिजली बचती है, जानें हिसाब-किताब?
200MP कैमरा और 7.58 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 18 Fold, जानें कीमत
200MP कैमरा और 7.58 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 18 Fold, जानें कीमत
Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम
Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, बंगाल का वीडियो वायरल
देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, बंगाल का वीडियो वायरल
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? खुद बता दी वजह
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
बवाल के बाद फ्रांस का एफिल टावर बंद! हिंदू डेलिगेशन के दौरे के वक्त हटाईं महिला कर्मचारी
बवाल के बाद फ्रांस का एफिल टावर बंद! हिंदू डेलिगेशन के दौरे के वक्त हटाईं महिला कर्मचारी
How To Store Bhindi: फ्रिज में भिंडी हो जाती है चिपचिपी? 1 आसान ट्रिक से रखें फ्रेश
फ्रिज में भिंडी हो जाती है चिपचिपी? 1 आसान ट्रिक से रखें फ्रेश
Embed widget