एक्सप्लोरर

No टेंशन! भूल गए हैं आधार नंबर तो घबराएं नहीं, ये ऑनलाइन तरीका करेगा मदद

How to Get Your Aadhar Number: ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड निकालना आसान है. इसके लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. फिर, आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा.

How to Get Your Aadhar Number Online: आधार कार्ड खो जाने की स्थिति में काफी परेशानी होती है. कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड का नंबर याद नहीं रहता है और अचानक उसकी जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में आज हम उस तरीके के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद आपको आधार नंबर याद करना आसान हो जाएगा. ये तरीका आपके बहुत काम आने वाला है. इतना ही नहीं, आपको हर जगह आधार कार्ड कैरी करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

आधार नंबर का ऐसे चलेगा पता

सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/retrieve-eid-uid) पर जाना होगा. इस पेज पर आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा का एंटर करना होगा. इसके बाद वाले प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको Send OTP के बटन पर टैप करना होगा. ओटीपी डालने के साथ ही आप अगले पेज पर आधार से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने आधार कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं, जिससे आगे ये किसी काम में आपके काम आ सके.

मास्क आधार पर कर सकते हैं यूज

एक मास्क आधार भी होता है, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. दरअसल, ये ऐसा आधार होता है जिस पर आधार नंबर पूरा नजर नहीं आता है. इसमें कुछ कटा हुआ आधार नंबर होता है. लेकिन आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी एक खासियत ये भी है कि इससे कोई स्कैम या फ्रॉड से आप बच सकते हैं.

आधार कार्ड कैसे करें डाउनलोड

आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए UIDAI की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा. इसके बाद आधार कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाता है. पूरा प्रोसेस फॉलो करने के बाद आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा आपको UIDAI की तरफ से भी आधार करेक्शन का ऑप्शन दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें-

Digital Arrest: ठगी का नया हथियार बना 'डिजिटल अरेस्ट', वीडियो कॉल कर ऐसे लूट रहे साइबर ठग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
Embed widget