एक्सप्लोरर

Instagram पर ब्रॉडकास्ट चैनल कैसे बनाते हैं? अपने ग्रुप में लोगों को जोड़ने का ये है आसान तरीका

Broadcast Channel on Instagram: अगर आप इंस्टाग्राम क्रिएटर हैं तो आप अपने मैसेज शेयर करने के लिए ब्रॉडकास्ट चैनल बना सकते हैं. इसके तहत आप कोई भी अनाउंसमेंट फॉलोअर्स के साथ कर सकते हैं.

How to Create Broadcast Channel on Instagram: सोशल नेटवर्किंग ऐप इंस्टाग्राम समय समय पर नए फीचर्स लाता रहता है. एक ऐसा ही फीचर इस समय कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है. अगर आप इंस्टाग्राम क्रिएटर हैं तो आप अपने मैसेज शेयर करने के लिए ब्रॉडकास्ट चैनल बना सकते हैं. इसके तहत आप अनाउंसमेंट, कंटेंट और ईवेंट की जानकारी या अपने फॉलोअर्स के साथ आगे के कोलेबरेशन जैसे मैसेज भेज सकते हैं. 

इतना ही नहीं, आप आपके चैनल से जुड़ने वाले फॉलोअर्स आपके द्वारा भेजे गए मैसेज पर रिएक्ट कर सकेंगे या चैनल में आपके द्वारा बनाए गए पोल में वोट दे सकेंगे. लेकिन वे आपको ग्रुप में मैसेज नहीं कर पाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि आपके ब्रॉडकास्ट चैनल पब्लिक चैनल होते हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम पर कोई भी व्यक्ति उन्हें खोज सकता है लेकिन इससे जुड़ने की सुविधा सिर्फ आपके फॉलोअर को ही मिलती है. 

कैसे बना सकते हैं ब्रॉडकास्ट चैनल?

  • फीड में सबसे ऊपर दाईं ओर send या messenger पर टैप करें
  • सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद एडिट पर टैप करें
  • ब्रॉडकास्ट चैनल बनाएं पर टैप करें. यहां से आप ऐसा कर सकते हैं:
  • चैनल का नाम डालें.
  • अपने चैनल के लिए ऑडियंस चुनें.
  • चुनें कि आपका चैनल कब समाप्त होगा.
  • अपने चैनल को अपनी प्रोफ़ाइल पर दिखाने का विकल्प चुनें.
  • सबसे नीचे ब्रॉडकास्ट चैनल बनाएं पर टैप करें.
  • सबसे ऊपर दाईं ओर, आप send या messenger और फिर ऊपर चैनलपर टैप करके Instagram ऐप में अपना ब्रॉडकास्ट चैनल देख सकते हैं. 

बता दें कि ब्रॉडकास्ट चैनल धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर रिलीज हो रहे हैं. ये इस समय सभी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उन क्रिएटर्स और चुनिंदा अकाउंट को ब्रॉडकास्ट चैनल बनाने की परमिशन मिल रही है, जिनके 10,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. 

लोगों को ब्रॉडकास्ट चैनल से जोड़ने का तरीका जानिए

  • जब आप अपने ब्रॉडकास्ट चैनल में पहला मैसेज भेजते हैं, तो सभी फॉलोअर्स को चैनल से जुड़ने के लिए नोटिफ़िकेशन भेजा जाता है.
  • अपने चैनल का आमंत्रण लिंक शेयर करना. नोट: आपके ब्रॉडकास्ट चैनल का आमंत्रण लिंक कभी भी इनएक्टिव नहीं किया जा सकता.
  • चैनल को अपनी स्टोरी में जोड़ना. एक क्रिएटर और ब्रॉडकास्ट चैनल के एडमिन होने के नाते, आप अपने चैनल को स्टोरी में शेयर कर सकते हैं.
  • चैनल में किसी मैसेज पर टैप और होल्ड करके, फिर स्टोरी में शेयर करें पर टैप करके चैनल से किसी मैसेज को स्टोरी में शेयर करना. आपकी स्टोरी में मैसेज की फ़ोटो शामिल होगी. जो लोग आपकी स्टोरी देख सकते हैं, वे ब्रॉडकास्ट चैनल को ढूंढने और उसमें जुड़ने के लिए मैसेज की फोटो पर टैप कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp पर Meta AI से सवाल कैसे पूछते हैं? जानिए इस्तेमाल करने का पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन
RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget