एक्सप्लोरर

New Laptop Buying Tips: नया लैपटॉप खरीदने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

Laptop Buying Tips: स्टोरेज का आपके लैपटॉप की स्पीड पर काफी असर पड़ता है. कोशिश करें कि HDD की जगह आप SSD स्टोरेज वाले लैपटॉप को खरीदें.

New Laptop: आजकल वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेज और एडिटिंग के लिए अधिकतर लोग लैपटॉप खरीदने पर विचार कर रहे हैं. मार्केट में अलग अलग तरह के लैपटॉप उपलब्ध हैं. ऐसे में, लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन और साइज का आपके यूसेज पर प्रभाव पड़ता है. अगर आप भी एक नए लैपटॉप को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके बड़े काम की है. इस रिपोर्ट में हम आपको लैपटॉप से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जो नए लैपटॉप के चुनाव में आपके काफी काम आ सकती हैं.

प्रोसेसर

प्रोसेसर लैपटॉप का एक अहम भाग होता है. हमेशा अपने काम के हिसाब से लैपटॉप के प्रोसेसर का चुनाव करना है. मान लीजिए कि आपको केवल मूवी देखने, नॉर्मल वर्ड फॉर्मेटिंग और हल्के फुल्के ऑफिस वर्क के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करना है तो आप i3 प्रोसेसर वाला लैपटॉप ले सकते हैं. i3 प्रोसेसर वाले लैपटॉप थोड़े स्लो होते हैं, जिससे कारण आप इसमें बहुत ज्यादा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप i5 प्रोसेसर वाला लैपटॉप ले सकते हैं. इस लैपटॉप में आप वर्ड फॉर्मेटिंग के साथ-साथ नॉर्मल गेमिंग और थोड़ी बहुत एडिटिंग का काम भी आसानी से कर पाएंगे. नॉर्मल यूज वाले टास्क में इस प्रोसेसर में आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी.

अगर आप हेवी गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं तो आपको i7 या i9 प्रोसेसर वाले लैपटॉप को खरीदने के बारे में सोचना चाहिए. यह प्रोसेसर हेवी टास्क के अलावा मल्टिटास्किंग भी आसानी से करने में सक्षम हैं. इंटेल के साथ - साथ एएमडी के भी कई सारे प्रोसेसर मार्केट में उपलब्ध हैं. आप कम बजट होने पर इस कंपनी के प्रोसेसर को भी देख सकते हैं. एएमडी में आपको कम कीमत में भी अच्छी परफोर्मेंस वाले प्रोसेसर मिल जाएंगे.

स्टोरेज टाइप

स्टोरेज का आपके लैपटॉप की स्पीड पर काफी असर पड़ता है. कोशिश करें कि HDD की जगह आप SSD स्टोरेज वाले लैपटॉप को खरीदें. SSD स्टोरेज वाले लैपटॉप में फाइल ओपन और क्लोज होने में कम समय लगता है, साथ ही इन लैपटॉप की रीड-राइड स्पीड भी तेज होती है. हालांकि SSD, HDD स्टोरेज के मुकाबले कीमत में महंगी आती हैं.

बैटरी बैकअप

कम कीमत वाले लैपटॉप में भी लंबी बैटरी लाइफ मिल जाती है. अगर आप ऑफिस वर्क के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं तो देर तक चलने वाली बैटरी लाइफ वाले लैपटॉप का चुनाव करें. इससे आपको बार-बार लैपटॉप चार्ज नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा, आप यात्रा करते हुए भी काम कर पाएंगे. 

स्क्रीन क्वालिटी

लैपटॉप की स्क्रीन क्वालिटी और ब्राइटनेस पर ध्यान देना भी जरूरी है. कोशिश करें कि आप जो लैपटॉप खरीद रहे हों वो कम से कम फुलएचडी प्लस डिस्प्ले सपोर्ट वाला हो, क्योंकि मूवी देखने या गेमिंग के दौरान 1080P से कम रिजॉल्यूशन वाले लैपटॉप में आपको अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा. ऐसे में नया लैपटॉप खरीदते समय स्क्रीन क्वालिटी को भी दिमाग में रखना चाहिए.

Discount on OnePlus Watch: वनप्लस की वॉच में हुई कटौती, अब बस इतनी कीमत पर मिलेगी स्मार्टवॉच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget