एक्सप्लोरर

Delhi NCR वालों के लिए खुशखबरी, अब व्हाट्सऐप से बुक होगी DTC बस टिकट

WhatsApp Feature: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग अब दिल्ली में चलने वाली डीटीसी बस टिकट व्हाट्सऐप के जरिए बुक कर सकते हैं. आइए हम आपको इसका तरीका बताते हैं.

WhatsApp: व्हाट्सऐप से अब दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग डीटीसी बस की टिकट भी बुक कर सकते हैं. बुधवार यानी 10 अप्रैल से इस फीचर को शुरू कर दिया गया है. व्हाट्सऐप के जरिए डीटीसी यानी दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की टिकट सुविधा शुरू होने से डेली लोगों का काफी टाइम बचेगा. आइए हम आपको इस फीचर के बारे में बताते हैं.

दिल्ली वालों के लिए नया फीचर

व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिए डीटीसी बस टिकट की सुविधा कुछ वैसी ही है जैसे कि दिल्ली मेट्रो के लिए व्हाट्सऐप के जरिए टिकट लेने की सुविधा है. व्हाट्सऐप इसके लिए चैटबॉट सर्विस का इस्तेमाल करती है. व्हाट्सऐप चैटबॉट हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं को सपोर्ट करता है. आइए हम आपको व्हाट्सऐप के जरिए डीटीसी टिकट बुक करने का तरीका बताते हैं.

टिकट बुक करने के लिए स्टेप्स:

  • इसके लिए आप सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सऐप खोलें.
  • अब एंड्रॉयड डिवाइस वाले यूज़र्स + और आईओएस डिवाइस वाले यूज़र्स New Chat के विकल्प पर क्लिक करें.
  • उसके बाद इस नंबर - +91 8744073223 को दर्ज करें.
  • इस नंबर पर Hi लिखकर सेंड करें.
  • उसके बाद व्हाट्सऐप का यह चैटबॉट आपसे आपकी पसंदीदा भाषा इंग्लिश या हिंदी में से किसी एक को चुनने का विकल्प देगा. आप किसी पर भी टैप करके क्लिक कर सकते हैं.
  • अब आपको टिकट बुक करने के लिए Book Ticket (बुक टिकट) के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • उसके बाद चैटबॉट एक लिंक सेंड करेगा, जो आपको सीधा डीटीसी की वेबसाइट पर लेकर चला जाएगा.
  • उसके बाद आपको कहां से, कहां तक जाना है - इन जगहों का नाम चुनकर पेमेंट करना होगा और फिर टिकट आपके फोन में आ जाएगा.

डीटीसी ऐप भी एक विकल्प

हालांकि, अब आपको बता दें कि डीटीसी का एक ऐप भी है, जिसे आप अपने फोन में डाउनलोड करके कभी भी टिकट बुक कर सकते हैं. उस ऐप को खोलते ही यूज़र्स को कहां से कहां तक जाना है या बस का नंबर और फिर सोर्स और डेस्टिनेशन डालकर टिकट बुक करनी होगी. इस ऐप में भी पेमेंट के लिए कई ऑनलाइन विकल्प मौजूद होते हैं.

यह भी पढ़ें:

2-3 नहीं पूरे 6,500 रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का शानदार फोन, जानें नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
Google Maps in China: चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?
चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget