एक्सप्लोरर

WhatsApp पर कंपनियों के फालतू मैसेज से हैं परेशान? ये ट्रिक अपना लिया तो मिल जाएगा छुटकारा

Whatsapp Tricks: वाट्सऐप पर आने वाले स्पैम मैसेज को ब्लॉक करने के लिए आप उन बिजनेस नंबरों को ब्लॉक कर सकते हैं जिनसे आपको मैसेज आ रहे हैं. आप उन मैसेजों को रिपोर्ट भी कर सकते हैं.

How to Block Spam Messages on Whatsapp: वाट्सऐप पर आने वाले स्पैम मैसेज पर अभी तक पूरी तरह कंट्रोल नहीं हो पाया है. हर दिन लोगों को तमाम तरीके के प्रमोशनल मैसेज आ रहे हैं. कई बार कंपनियां निजी जानकारियां भी हासिल कर लेती हैं और फिर प्रोडक्ट को खरीदने के लिए प्रमोशनल मैसेज भेजती हैं. हालांकि, आप अपने व्हाट्सएप में सेटिंग में कुछ बदलाव कर इस तरह के प्रमोशनल मैसेज से बच सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ खास तरीके अपनाने पड़ेंगे. आइए, इसके बारे में जानते हैं. 

जानें क्या है पूरा प्रोसेस

ब्लॉक: सबसे पहले आपको अपने वाट्सऐप ऐप में जाना होगा. वहां जिस बिजनेस नंबर से आपको मैसेज आ रहे हैं, उन्हें ब्लॉक कर दें. एक बार ब्लॉक करने के बाद आपको उस नंबर से दोबारा बिजनेस का मैसेज नहीं आएगा. 

रिपोर्ट करने का मिलता है ऑप्शन

वाट्सऐप ने आपको अधिकार दिया है कि यदि आपको लगता है कि किसी बिजनेस नंबर से आपके मैसेज आ रहे हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है, तो आप उसे रिपोर्ट भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको उस बिजनेस प्रोफाइल पर जाना है और रिपोर्ट पर क्लिक करना है और रिपोर्ट कर देना है.

स्टॉप के ऑप्शन को कर सकते हैं चूज

कुछ बिजनेस यूजर्स को इसकी सुविधा मिलती है कि वे कंपनियों से प्रमोशनल मैसेज चाहते हैं या नहीं. यदि आप कंपनियों से मैसेज रिसीव नहीं करना चाहते हैं तो आप स्टॉप के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं.

ऑप्ट आउट का भी मिलता है ऑप्शन

वाट्सएप में एक ऑप्ट आउट का भी ऑप्शन मिलता है. कुछ बिजनेस कंपनियां Opt out of marketing messages का भी ऑप्शन यूजर्स को देती हैं. अगर उस बिजनेस नंबर से मैसेज नहीं चाहिए तो आप इस ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Smartphone में दिखे ये 8 संकेत तो समझो हो गया हैक! तुरंत करें चेक नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget