एक्सप्लोरर

आखिर लोग पैसा देकर क्यों खरीद रहे ट्विटर ब्लू टिक, जानिए इससे Elon Musk को कितनी कमाई हो रही

Twitter Blue : ट्विटर ब्लू के लॉन्च होने के बाद 2 सवाल जरूर मन में आ रहे हैं कि लोग पैसे देकर क्यों ब्लू टिक खरीद रहे और एलन मस्क इस सर्विस से कितनी कमाई कर सकते हैं?

Twitter Blue Subscription: पिछले दिनों आपने खूब खबरें सुनी होंगी कि ट्विटर ने बड़ी हस्तियों के नाम के आगे से भी ब्लू टिक हटा दिया है. इन बड़े नामों में योगी आदित्यनाथ, अरविंद केजरीवाल, शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन आदि का नाम शामिल था. एलन मस्क चाहते हैं कि पैसा दो और ब्लू टिक लो. कुछ लोगों ने चलो पैसे भरे भी जैसे कि अमिताभ बच्चन. वहीं कई बड़े नाम अभी भी पेमेंट नहीं कर रहे हैं. क्या आपने सोचा है कि ट्विटर ऐसा क्यों कर रहा है. अब कई लोग कहेंगे कि भई, पैसा कमाने के लिए. लेकिन, अब हमारा दूसरा सवाल है कि कितना पैसा? ट्विटर अपने इस पैड सब्सक्रिप्शन से कितना पैसा कमा लेगा? आइए खबर में जानते हैं. 

लोग क्यों खरीद रहे हैं पैड ब्लू टिक?

मैंने जब ट्विटर खोला तो पाया कि सेलिब्रिटी का ब्लू टिक गायब था और आम लोगों के पास ब्लू टिक था. यह सब देखने में थोड़ा अटपटा लगा. कहा जा सकता है कि कुछ लोग शौक में ब्लू सब्सक्रिप्शन ले रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों के अन्य मत भी हैं. दरअसल, ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ अन्य सुविधाएं भी ऑफर कर रहा है. ट्विटर ब्लू यूजर्स लंबे वीडियो पोस्ट कर सकते हैं, 50% कम विज्ञापन प्राप्त कर सकते हैं, नए फीचर्स को जल्दी एक्सेस कर सकते हैं. ब्लू यूजर्स की पोस्ट को प्रायोरिटी मिलेगी, और वे  पोस्टिंग के 30 मिनट के भीतर पोस्ट को पांच बार एडिट भी कर सकते हैं.

ब्लू सब्सक्रिप्शन से कितना कमा सकते हैं एलन? 

डेटा कहता है कि आईओएस और एंड्रॉइड दोनों पर पेड सब्सक्रिप्शन के वैश्विक स्तर पर 3,85,000 से अधिक मोबाइल यूजर्स हैं. टेक क्रंच की पिछले महीने की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस इसका सबसे बड़ा बाजार है, जिसके 246,000 ग्राहक लगभग 8 मिलियन डॉलर (₹65.8 करोड़) खर्च कर रहे हैं.

भारत को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है, ट्विटर ब्लू ने लगभग 17,000 मोबाइल सब्सक्रिप्शन से केवल $301,000 (₹2.4 करोड़) का राजस्व उत्पन्न किया है. यहां इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह राजस्व अनुमान वेब-आधारित सब्सक्रिप्शन के बारे में नहीं है. हमने सिर्फ मोबाइल यूजर्स की बात की है. 

यह भी पढ़ें - बजट रेंज के अंदर 5 ऐसे 5G फोन जिनमें मिलता है 108MP का मेन कैमरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन
RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget