एक्सप्लोरर

कैसे मोनेटाइज होता है Facebook? क्या 1000 फॉलोवर्स पर मिलने लगते हैं पैसे, जानें डिटेल्स

Facebook: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि लोगों के लिए कमाई का ज़रिया भी बन चुका है.

Facebook: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि लोगों के लिए कमाई का ज़रिया भी बन चुका है. Facebook, जो दुनिया के सबसे पुराने और बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है, अब कंटेंट क्रिएटर्स को पैसे कमाने का शानदार मौका दे रहा है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि Facebook पर कितने फॉलोवर्स होने चाहिए, कितनी व्यूज़ मिलनी चाहिए और कैसे मोनेटाइजेशन शुरू होता है. क्या सिर्फ 1000 फॉलोवर्स होने से पैसे मिलने लगते हैं? चलिए जानते हैं विस्तार से.

कैसे मोनेटाइज होता है फेसबुक

Facebook का मोनेटाइजेशन सिस्टम Meta for Creators प्रोग्राम के तहत चलता है जो उन क्रिएटर्स को टारगेट करता है जो ऑडियंस को रेगुलर कंटेंट दे रहे हैं. मोनेटाइजेशन के लिए Facebook कई तरह के टूल्स ऑफर करता है जैसे कि in-stream ads (वीडियो के बीच चलने वाले विज्ञापन), fan subscriptions (सब्सक्राइबर्स से कमाई), ब्रांडेड कंटेंट और Facebook Reels bonuses.

शुरू कर सकते हैं कमाई

अगर आप वीडियो क्रिएटर हैं और Facebook पर रेगुलर कंटेंट पोस्ट करते हैं तो इन-स्ट्रीम ऐड्स से आप कमाई शुरू कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए कुछ योग्यताएं पूरी करनी होती हैं. सबसे पहले आपके पेज पर कम से कम 10,000 फॉलोवर्स होने चाहिए और पिछले 60 दिनों में कम से कम 60,000 मिनट की वीडियो वॉच टाइम होनी चाहिए. इसके अलावा आपके कंटेंट को Facebook की कम्युनिटी गाइडलाइंस और मोनेटाइजेशन पॉलिसी के अनुरूप होना भी जरूरी है.

क्या 1000 फॉलोवर्स पर मिलेगा पैसा

अब सवाल आता है कि क्या 1000 फॉलोवर्स पर पैसे मिलने लगते हैं? सीधा जवाब है नहीं. सिर्फ 1000 फॉलोअर्स होने पर Facebook खुद से आपको पैसे नहीं देता. हां, अगर आपकी रीच अच्छी है, वीडियो पर व्यूज़ बढ़ रहे हैं और आप किसी ब्रांड के साथ डील करते हैं तो ब्रांड स्पॉन्सरशिप के जरिए आप कमाई कर सकते हैं. लेकिन Meta की ऑफिशियल मोनेटाइजेशन पॉलिसी के अनुसार in-stream ads और bonus प्रोग्राम जैसी सुविधाएं तभी मिलती हैं जब आपकी फॉलोअर्स संख्या और वॉच टाइम उनकी तय लिमिट को पार कर चुके हों.

Facebook Reels के जरिए भी क्रिएटर्स अच्छी कमाई कर सकते हैं. Meta ने "Reels Bonus Program" शुरू किया है जिसमें कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स को हर महीने उनके Reels की परफॉर्मेंस के आधार पर बोनस दिया जाता है. इसके लिए Facebook खुद ही क्रिएटर्स को इनवाइट करता है और ज़रूरी नहीं कि हर किसी को इसमें शामिल किया जाए.

Fan Subscriptions से भी होती है कमाई

इसके अलावा Fan Subscriptions यानी सब्सक्राइबर्स से मासिक शुल्क लेना भी एक और तरीका है कमाई का. अगर आपके पास लॉयल ऑडियंस है तो आप उन्हें एक्सक्लूसिव कंटेंट के बदले मासिक सदस्यता की सुविधा दे सकते हैं. कुल मिलाकर, Facebook पर पैसे कमाने के लिए सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाना ही काफी नहीं है. ज़रूरी है कि आप नियमित रूप से क्वालिटी कंटेंट दें, ऑडियंस को इंगेज करें और Facebook की पॉलिसीज़ के अनुसार काम करें. अगर आप मेहनत और धैर्य के साथ काम करते हैं तो Facebook भी आपके लिए एक अच्छा कमाई का प्लेटफॉर्म बन सकता है.

यह भी पढ़ें:

क्या है THAAD एयर डिफेंस सिस्टम! जानें कैसे अमेरिका की इस तकनीक ने ईरान को इज़राइल हमले से बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget