एक्सप्लोरर

NETFLIX के पैरेंटल कंट्रोल टूल्स का इस्तेमाल कर बच्चों के जरिए देखी गई हिस्ट्री को ऐसे चेक करें

लॉकडाउन के दौरान सभी मोबाइल यूजर्स अपने फोन पर नेटफ्लिक्स का लुत्फ उठा रहे हैं. ऐसे में अब इस एप पर अपने बच्चों के लिए आप पैरेंटल कंट्रोल का भी इस्तेमाल कर उन्हें 18 साल से कम उम्र का कंटेंट देखने से रोक सकते हैं.

नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स भारत में काफी मशहूर हो चुका है और कारण है इसका मोबाइल यूजर्स का दिन ब दिन बढ़ना. भारत में मोबाइल पर नेटफ्लिक्स सबसे ज्यादा देखा जाता है तो वहीं दूसरे देशों के मुकाबले भी यहां के यूजर्स कम नहीं. नेटफ्लिक्स लगातार भारतीय यूजर्स के लिए नई सीरीज लेकर आता है. ऐसे में लॉकडाउन के दौरान सभी परिवार अपने अपने घरों में बंद हैं और नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन शो जमकर देख रहे हैं. ऐसे में इस एप पर बच्चों के लिए पैरेंटल कंट्रोल टूल्स भी दिया गया है जिसका इस्तेमाल पैरेंट्स अपने बच्चे को मॉनिटर करने के लिए कर सकते हैं.

नेटफ्लिक्स के पैरेंटल कंट्रोल टूल्स का उपयोग करने में पहला कदम है एक " किड्स प्रोफाइल’ बनाना .

किड्स प्रोफ़ाइल

रेटिंग के अनुसार प्रोफाइल कैसे बनाएं

1. अपने ऐप में मोर पर क्लिक करके, या वेब ब्राउजर में मेन ड्रॉप डाउन का चयन करके अपने मैनेज प्रोफाइल पेज पर जाएँ. 2013 के बाद बने डिवाइस पर प्रोफाइल को शामिल किया जा सकता है.

2. एड प्रोफाइल का चयन करें.

3. प्रोफाइल को नाम दे .

4. 12 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए नेटफ्लिक्स किड्स एक्सपीरियंस का उपयोग करने के लिए "किड्ज़ का चयन करें.

5. जारी रखें का चयन करें.

नई प्रोफाइल आपके एकाउंट की प्रोफाइल सूची में दिखेगी.

अपने अकाउंट पर प्रोफाइल को कैसे लॉक या अनलॉक करें

1. Netflix.com/account पर जाकर अपने अकाउंट पेज को वेब ब्राउजर से एक्सेस करें.

2. जिस प्रोफाइल को आप लॉक करना चाहते हैं, उसके लिए प्रोफाइल और पैरेंटल कंट्रोल सेटिंग खोलें.

3. प्रोफाइल लॉक सेटिंग बदलें.

4. स्क्रीन पर अपना नेटफ्लिक्स अकाउंट पासवर्ड डालें.

5. चयन की गई प्रोफाइल को एक्सेस करने के लिए पिन की आवश्यकता बॉक्स को 'चेक करें. पिन की आवश्यकता को हटाने के लिए, बॉक्स को 'अनचेक करें.

6. पिन फ़ील्ड में चार नंबर दर्ज करें. यह आपका प्रोफाइल लॉक पिन होगा. अगर आप नहीं चाहते कि बच्चे बिना पिन दर्ज किए आपके अकाउंट में नई प्रोफाइल बनाएं, तो नई प्रोफाइल जोड़ने के लिए पिन की आवश्यकता चुनें.

7. सबमिट सिलेक्ट करें.

बच्चे की प्रोफ़ाइल में "देखी हुई हिस्ट्री” को कैसे देखें

यदि आपके अकाउंट में आपके बच्चों ने अपनी प्रोफ़ाइल बनाई हुई है, तो उन्होंने कौन से टीवी शोज़ और फिल्में देखें हैं, वो आप देख सकते हैं.

1. अपने अकाउंट पेज को वेब ब्राउजर से एक्सेस करें.

2. जिस प्रोफाइल को आप मैनेज करना चाहते हैं, उसके लिए प्रोफाइल और पेरेंटल कंट्रोल सेटिंग खोलें.

3. 'Viewing activity / देखने की गतिविधि खोलें.

ये आपको उस प्रोफाइल के सभी शीर्षक, और वे कब चलाये गए थे, वो दिखाएगा. यदि आप एक सीमित सूची देख रहे हैं, तो अतिरिक्त शीर्षक लोड करने के लिए "show more /अधिक दिखाएं" बटन का उपयोग करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget