एक्सप्लोरर

क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक

अगर आपके ईयरबड्स के एक कान से अचानक आवाज कम आने लगी है. तो उसे खराब समझकर नया खरीदने की जल्दबाजी न करें. बिना एक भी रुपया खर्च किए घर बैठे कुछ आसान ट्रिक्स से आप पुराने को कर सकते हैं ठीक.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • धीमे ईयरबड के लिए पहले फोन या बड्स चेक करें.
  • स्पीकर जाली, ईयर-टिप और ऑडियो बैलेंस ठीक करें.
  • ब्लूटूथ कनेक्शन रीसेट कर बड्स को फिर से पेयर करें.

आज के वक्त में हर कोई कानों में ईयरबड्स लगाकर घूमता नजर आता है. लोग गाने सुनने, फिल्में देखने से लेकर फोन पर बात करने तक के लिए वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं. यह छोटे से ईयरबड्स इस्तेमाल के लिए काफी आरामदायक और आसान होते हैं. लेकिन कई बार लोगों को इनकी वजह से दिक्कत होने लगती है अचानक दो में से एक में ईयरबड में साउंड एकदम धीमी हो जाती है. 

और ऐसे में मजा किरकिरा हो जाता है. कई लोग सोचते हैं कि उनका एक ईयरबड खराब हो गया है और वे नया खरीद लेते हैं. लेकिन हर बार ईयरबड ही खराब नहीं होत कई बार फोन के कुछ सेटिंग गड़बड़ाने और गलत ईयर-टिप के चलते तो उसमें धूल जमने से भी यह दिक्कत आने लगती है. जिसे आप घर बैठे बिना एक रुपया खर्च किए चुटकियों में ठीक कर सकते हैं.

पहले फोन चेक करें और स्पीकर की जाली साफ करें

जब भी किसी एक ईयरबड से आवाज कम आने लगे तो सबसे पहले यह पता करें कि दिक्कत आपके बड्स में है भी या नहीं. इसके लिए जिस ईयरबड में कम सुनाई दे रहा है उसे निकालकर दूसरे कान में लगाकर चेक करें. इसके साथ ही अपने ईयरबड्स को किसी दूसरे स्मार्टफोन से कनेक्ट करके गाना बजाएं. अगर दूसरे फोन में दोनों बड्स बराबर आवाज दे रहे हैं. 

तो समझ जाएं कि खराबी ईयरबड्स में नहीं बल्कि आपके अपने फोन में है. वहीं अगर दूसरे फोन में भी आवाज धीमी ही रहती है. तो इसकी सबसे आम वजह स्पीकर की जाली पर जमा धूल और कान का मैल होता है. लगातार इस्तेमाल से यह गंदगी आवाज के रास्ते को ब्लॉक कर देती है. इसे साफ करने के लिए किसी सूखे मुलायम कपड़े, हल्के ब्रश या कॉटन बड से जाली को धीरे-धीरे साफ करें. ध्यान रहे कि कभी भी नुकीली चीज न डालें वरना अंदर का स्पीकर हमेशा के लिए फट सकता है.


क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक

सही साइज की ईयर-टिप लगाएं 

कई बार हमारे ईयरबड्स बिल्कुल ठीक होते हैं. लेकिन उनके आगे लगी रबर की सिलिकॉन टिप हमारे कान में सही से फिट नहीं बैठती है. अगर ईयर-टिप ढीली रहेगी तो कान के अंदर प्रॉपर सील नहीं बन पाएगी, जिससे बाहर का शोर अंदर आएगा और आपको उस तरफ की आवाज काफी कम महसूस होगी. डिब्बे में मिलने वाली अलग-अलग साइज की टिप्स को बदलकर देखें, क्योंकि कई लोगों के दोनों कानों की बनावट में हल्का फर्क होता है और उन्हें दोनों तरफ अलग साइज की टिप लगानी पड़ती है. 

यह भी पढ़ें: Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज

ऑडियो बैलेंस सेटिंग सुधारें

इसके अलावा एक बहुत बड़ी वजह फोन की लेफ्ट-राइट ऑडियो बैलेंस सेटिंग का हिल जाना भी है. अगर यह स्लाइडर गलती से एक तरफ खिसक गया है तो दूसरे बड में आवाज अपने आप दब जाएगी. इसे सुधारने के लिए फोन की सेटिंग्स के एक्सेसिबिलिटी और हियरिंग सेक्शन में जाएं. वहां ऑडियो एडजस्टमेंट या ऑडियो बैलेंस के स्लाइडर को एकदम बीच यानी सेंटर में कर दें और मोनो ऑडियो का टॉगल भी चेक कर लें.


क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक

ब्लूटूथ कनेक्शन रीसेट करके दोबारा पेयर करें

अगर आपने जाली भी साफ कर ली, ईयर-टिप भी बदलकर देख ली और फोन का ऑडियो बैलेंस भी एकदम सेंटर में है. फिर भी आवाज धीमी आ रही है, तो ईयरबड्स रीसेट करना पड़ सकता है. कई बार पुराने ब्लूटूथ कनेक्शन में कोई टेक्निकल ग्लिच जाने की वजह से एक साइड का बड फोन के साथ ठीक से सिंक नहीं हो पाता है. इसे ठीक करने के लिए अपने स्मार्टफोन की ब्लूटूथ सेटिंग में जाएं और वहां दिख रहे अपने ईयरबड के नाम के आगे क्लिक करके उसे फॉरगेट डिवाइस कर दें. 

इसके बाद दोनों बड्स को वापस चार्जिंग केस में रखकर ढक्कन बंद करें और फोन का ब्लूटूथ ऑफ करके दो मिनट बाद दोबारा ऑन करें. अब केस के बटन से ईयरबड्स को रीसेट करके बिल्कुल नए सिरे से अपने फोन के साथ पेयर करें. अगर इस आखिरी तरीके के बाद भी आवाज नहीं बढ़ती है तो फिर इसे सर्विस सेंटर पर दिखाना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका
सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका
Advertisement

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget