एक्सप्लोरर

वीडियो देखकर महिला ने गवाए मेहनत से कमाए 10 लाख, Telegram पर चालू है ये नया फ्रॉड

गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला ने टेलीग्राम पर वीडियो देख-देख कर मेहनत से कमाए 10 लाख रुपये गवा दिए. पढ़िए क्या है ये मामला.  

Telegram Fraud: इंटरनेट ने जहां एक ओर चीजें लोगों के लिए आसान और सरल बना दी हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कई मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं. एक छोटी सी गलती या लापरवाही लोगों के सालों की मेहनत को बेकार कर दे रही है. गुरुग्राम की एक महिला ने सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम के जरिए मेहनत से कमाए 10 लाख रुपये गंवा दिए. अगर आप भी टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो इसे ध्यानपूर्वक चलाएं क्योंकि यहां एक नए किस्म का फ्रॉड चल रहा है. जानिए इस बारे में.

क्या है मामला?

गुरुग्राम के खांडसा रोड एरिया की रहने वाली शानू प्रिया वार्ष्णेय ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उन्हें 1 फरवरी को वॉट्सऐप पर एक मैसेज मिला जिसमें इन्वेस्टमेंट पर अच्छे रिटर्न की बात कही गई. क्योंकि कम पैसो में ज्यादा रिटर्न की बात थी इसलिए महिला को ये ऑफर अच्छा लगा और वह आगे के प्रोसेस के फॉलो करती गई. इसके बाद महिला से एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने को कहा गया जहां उनसे शुरुआत में पहले वीडियो को देखने और उन्हें लाइक करने के लिए कहा गया. जब महिला ने कुछ वीडियो देखी तो इसके बदले उन्हें कुछ पैसे कमीशन के रूप में सामने वाले व्यक्ति की तरफ से दिए गए.

अगले दिन महिला से वीआईपी मेंबरशिप के नाम पर 8,000 रुपये लिए गए. शानू प्रिया ने बताया कि उनका अकाउंट एक वेबसाइट पर बनाया गया जहां उनसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया. 4 फरवरी को महिला ने फिर अपने अकाउंट में सुपर वीआईपी मेंबरशिप के नाम पर और पैसे जमा किए. कुल मिलाकर महिला ने इस पोर्टल पर 10 लाख 75 हजार रुपये जमा किए.

जब शानू प्रिया ने पैसे रिफंड या प्रॉफिट के लिए व्यक्ति को कहा तो फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने महिला से 4 लाख रुपये और जमा करने को कहे. इस बात को सुनते ही शानू प्रिया वार्ष्णेय को यकीन हो गया कि वह फ्रॉड का शिकार हुई हैं और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हेड कांस्टेबल नवीन कुमार ने बताया कि महिला के अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है ताकि और कोई नुकसान न हो. 

दरअसल, इन दिनों टेलीग्राम पर एक नए तरह का फ्रॉड चालू है जहां लोग आपसे पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कह रहे हैं. स्कैम करने वाले लोग लोगों को कम कीमत में ज्यादा मुनाफा देने की बात कर रहे हैं और यही लोग गलती कर देते हैं. कई टेलीग्राम ग्रुप में तो फ्रॉड करने वाले लोग लोगों को लिंक भेज रहे हैं और जैसे ही व्यक्ति इन लिंक्स पर क्लिक करता है तो उनका स्मार्टफोन हैक हो जाता है. अगर आप टेलीग्राम पर एक्टिव हैं तो कभी भी अनजान लिंक या व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें. जबतक किसी विषय की जानकारी न हो उसपर कोई भी काम न करें. 

ऑनलाइन खुद को इस तरह रखें सेफ 

-हमेशा ध्यान रखें कि पैसे कमाने का कोई भी क्विक तरीका नहीं है. यदि कोई व्यक्ति आपको कम समय और पैसो में ज्यादा पैसे कमाने के ऑफर दे रहा है तो सावधान हो जाएं और पहले पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें, फिर कोई निर्णय लें. 
- कभी भी ऑनलाइन अपनी निजी जानकारी या एड्रेस आदि किसी भी व्यक्ति को शेयर न करें.
- अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखें और यदि कोई नई रिक्वेस्ट आती है तो पहले उस प्रोफाइल की जांच करें और तभी उसे फ्रेंड लिस्ट में शामिल करें. 
-अगर आपको ज्ञान नहीं है तो ऑनलाइन होने वाली फाइनेंशियल एक्टिविटी से दूर रहे और न ही इसमें पैसा लगाएं. 

यह भी पढ़ें: इन स्मार्टफोन में है गजब की Zooming कैपेबिलिटी, घर से देख सकते हैं कई किलोमीटर दूर की चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
Apple iPhone 18 Launch Date : कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget