एक्सप्लोरर

 इन स्मार्टफोन में है गजब की Zooming कैपेबिलिटी, घर से देख सकते हैं कई किलोमीटर दूर की चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं जिनमें आपको 100X तक की जूमिंग कैपेबिलिटी मिलती है.

Best Camera Mobile Phones: स्मार्टफोन आज हम सभी की जरूरत बन चुका है. लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार मोबाइल फोन खरीदते हैं. कुछ लोगों को गेमिंग के लिए फोन चाहिए होता है तो कुछ को कामकाज के लिए. कुछ इसमें अच्छी बैटरी चाहते हैं तो कुछ बढ़िया कैमरा, यानी हर व्यक्ति की आवश्यकता अलग होती है और वो उस हिसाब से मोबाइल फोन अपने लिए चुनता है. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ खास प्रीमियम मोबाइल फोन के बारे में बताने वाले हैं जिनमें आपको 100x तक की जूमिंग कैपेसिटी मिलती है. यानी इन मोबाइल फोन के जरिए आप कई किलोमीटर दूर की चीजों को घर बैठे देख सकते हैं. जो लोग एक बढ़िया कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं.

Samsung Galaxy S23 Ultra

कोरियन कंपनी सैमसंग ने इस महीने अपनी गैलेक्सी S23 सीरीज लॉन्च की. इस सीरीज का सबसे चर्चित फोन Samsung Galaxy S23 Ultra है. इस मोबाइल फोन में ग्राहकों को 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है. सैमसंग S23 अल्ट्रा में 100x जूमिंग कैपेबिलिटी मिलती है. इसके अलावा आपको इसमें 3X और 10X टेलिफोटो लेंस मिलते हैं.

Samsung Galaxy S22 Ultra

अगर सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा का प्राइस आपको ज्यादा लगता है तो आप S22 अल्ट्रा खरीद सकते हैं जिसे कंपनी ने पिछले साल लांच किया था. इस मोबाइल फोन में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और दो 10 मेगापिक्सल के टेलिफोटो लेंस मिलते हैं. इस स्मार्टफोन में भी आपको अच्छी जूमिंग कैपेबिलिटी मिलती है.

Vivo X80 Pro

Vivo X80 Pro एक बढ़िया कैमरा वाला फोन है जिसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GNV प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सोनी IMX598 सेंसर, 12 मेगापिक्सल 2X पोट्रेट IMX663 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर 8X ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है.

Pixel 7 Pro

Pixel 7 Pro में आपको 3 कैमरा रियर साइड पर मिलते हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 48 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस मिलता है जो आपको 5X ऑप्टिकल जूम की सुविधा देता है

iPhone 14 Pro Max

iPhone 14 Pro Max में रियर साइड पर 4 कैमरा मिलते हैं जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 12 मेगापिक्सल का 2X टेलिफोटो के साथ 12 मेगापिक्सल का 3X टेलिफोटो कैमरा है. कंपनी ने ये दावा किया है कि फोन 6X ऑप्टिकल जूम और 15X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है.

OnePlus 10 Pro

वनप्लस ने हाल ही में वनप्लस 11 को लॉन्च किया है लेकिन इसमें आपको 2X ऑप्टिकल जूम ही मिलता है जबकि पुराने मॉडल यानी OnePlus 10 Pro में  3.3X जूमिंग कैपेबिलिटी मिलती है. वनप्लस 10 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड  कैमरा और 8 मेगापिक्सल का 3.3X जूमिंग टेलिफोटो लेंस है.

कुल मिलाकर ये स्मार्टफोन ऐसे हैं जिनमें आपको बढ़िया कैमरा तो मिलता ही है साथ ही जूमिंग कैपेबिलिटी भी इन स्मार्टफोन की शानदार है. हाल ही में आपने सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की एक वीडियो देखी होगी जिसमें एक व्यक्ति धरती से चांद को कैप्चर करता है और उसकी क्वालिटी एकदम शानदार होती है. ये कमाल जूमिंग कैपेबिलिटी की वजह से हो पाता है.आपकी सुविधा के लिए हम वो वीडियो यहां जोड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp ने नया अवतार पैक किया रिलीज.. नहीं हो रहा शो तो ये काम करें, ये स्टिकर्स मिल चुके हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget