एक्सप्लोरर

TikTok बैन पर सरकार का रुख आया सामने, अब दिया ये अपडेट

टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा कि हम लगातार स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करने का प्रयास करते हैं और सरकार की किसी भी चिंता का समाधान करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करते हैं.

नई दिल्ली: साल 2020 में केंद्र सरकार की ओर से कई चीनी ऐप पर पाबंदी लगाई गई थी. इन ऐप में टिकटॉक भी शामिल है. वहीं टिकटॉक समेत बैन किए गए चीन के अन्य ऐप को अभी कोई राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है. सरकार ने साफ किया है कि इन ऐप पर लगी पाबंदी अभी जारी रहेगी. सरकार ने सभी ऐप को इस बारे में नोटिस भेजा है.

मामले से जुड़े एक सूत्र ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने प्रतिबंधित ऐप के जवाबों की समीक्षा करने के बाद नोटिस भेजा है. वहीं टिकटॉक ने संपर्क किए जाने पर सरकार से नोटिस मिलने की पुष्टि की.

नोटिस का मूल्यांकन

वहीं टिकटॉक ने कहा है कि वो नोटिस का मूल्यांकन कर रहे हैं. टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम नोटिस का मूल्यांकन कर रहे हैं और उचित रूप में इसका जवाब देंगे. भारत सरकार की ओर से 29 जून 2020 को जारी निर्देशों का पालन करने में टिकटॉक पहली कंपनियों में से एक थी.'

टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा कि हम लगातार स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करने का प्रयास करते हैं और सरकार की किसी भी चिंता का समाधान करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करते हैं. हमारे सभी उपयोक्ताओं की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

बता दें कि सरकार ने सबसे पहले जून में चीन के 59 ऐप पर और फिर सितंबर में 118 अन्य ऐप पर रोक लगा दी थी. इनमें टिकटॉक और पबजी जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में महिला टिकटॉक स्टार से मौलवी को अश्लील बातें करना पड़ा महंगा, न्यूज़रूम में पड़ा थप्पड़, अब वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget