एक्सप्लोरर

WhatsApp को केंद्र सरकार ने दिया जवाब, कहा- प्राइवेसी में दखल नहीं लेकिन कई मामलों में देनी होगी जानकारी

केंद्र सरकार ने व्हाट्सऐप से कहा है कि यूजर्स की प्राइवेसी का हनन करने का हमारा कोई मकसद नहीं है. मंत्रालय ने ये साफ कर दिया कि भारत में किसी भी प्लेटफॉर्म को यहां के कानून के तहत ही चलना होगा.

दुनियाभर में अपने बेहतरीन फीचर्स के लिए जाने जाने वाले WhatsApp ने भारत सरकार के नए आईटी रूल्स के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाई कोर्ट में व्हाट्सऐप ने कहा है कि इन नियमों से यूजर्स की निजता का उल्‍लंघन होगा. इस पर केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम यूजर्स की प्राइवेसी का सम्मान करते हैं, लेकिन देश हित के कई मामलो में व्‍हाट्सऐप को जानकारी देनी पड़ेगी.

'प्राइवेसी में दखल देना नहीं है मकसद'
केंद्र सरकार की तरफ से ट्विट किया गया कि व्‍हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए ऐसी प्राइवेसी पॉलिसी को लागू करने पर तुला हुआ है कि जिसमें उसे अपने यूजर्स की निजी जानकारी अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक के साथ शेयर कर सके. वहीं केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस जो कानून व्‍यवस्‍था और फेक न्‍यूज पर लगाम लगाने के लिए लाई गई है, उसे लागू करने से इंकार कर रहा है. सरकार की तरफ से कहा गया कि हम यूजर्स की प्राइवेसी का हनन करने का कोई इंटेंशन नहीं है. 

ऐसे मामलों में देनी होगी जानकारी
केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी मंत्रालय की तरफ से ट्वीट किया गया कि व्‍हाट्सऐप को किसी मैसेज के ओरिजिन के बारे में जानकारी तब ही देनी होगी जब कोई गंभीर मामला हो जैसे महिलाओं के खिलाफ अपराध या जांच और सजा में इसकी जरूरत हो. मंत्रालय ने ये साफ कर दिया कि भारत में किसी भी प्लेटफॉर्म को यहां के कानून के तहत ही चलना होगा. व्‍हाट्सऐप का गाइडलाइंस को लागू करने से इनकार करना का मतलब इसे नहीं मानना है. 

व्हाट्सऐप ने किया केस
दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई यात्रा में व्हाट्सएप की तरफ से कहा गया है कि सरकार के नए दिशा निर्देशों में चैट को ट्रेस करने की बात कही गई है. एक तरह से यह उसी तरह से है जैसे हमसे हमारे उपभोक्ताओं के फिंगरप्रिंट की जानकारी मांगी जा रही हो. ये एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को तोड़ देगा और लोगों के निजता के अधिकार को मौलिक रूप से कमजोर कर देगा. 

'सरकार के साथ जारी रहेगी बातचीत'
व्हाट्सएप कि तरफ से कहा गया है कि हम इस मामले पर सिविल सोसाइटी के साथ में है जो दुनिया भर में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले लोगों की निजता की बात करता है. इस बीच व्हाट्सएप की तरफ से जो जानकारी सामने आ रही है उसमें यह भी कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप लोगों के हितों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से व्यावहारिक समाधानों पर भारत सरकार के साथ बातचीत भी जारी रखेगा. 

ये भी पढ़ें

WhatsApp ने भारत सरकार पर मुकदमा दायर किया, कहा - नए IT नियमों से खत्म होगी प्राइवेसी

सोशल मीडिया पर खींचतान के बीच जानिए भारत में फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम के अलग अलग कितने यूजर्स हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone 16 पर आ गया सबसे बड़ा ऑफर, यहां से उठाएं भारी डिस्काउंट का फायदा
सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone 16 पर आ गया सबसे बड़ा ऑफर, यहां से उठाएं भारी डिस्काउंट का फायदा
8GB, 12GB या 16GB, नए फोन में कितनी रैम होनी चाहिए और क्या है इसकी जरूरत? यहां जानें सारी बातें
8GB, 12GB या 16GB, नए फोन में कितनी रैम होनी चाहिए और क्या है इसकी जरूरत? यहां जानें सारी बातें
किचन से बेडरूम तक बदल देंगे घर का माहौल! ये 5 स्मार्ट गैजेट्स बचाएंगे हजारों रुपये
किचन से बेडरूम तक बदल देंगे घर का माहौल! ये 5 स्मार्ट गैजेट्स बचाएंगे हजारों रुपये

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Sleep Banking: घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश

Embed widget